विज्ञापन के लिए संपर्क करें

स्‍वाति मालीवाल ने दर्ज कराई लिखित शिकायत, बढ़ सकती है केजरीवाल के करीबी की मुश्किलें?

Swati Maliwal

राज्‍यसभा सांसद स्‍वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में उनके साथ हुई मारपीट के मामले में लंबे इंतजार के बाद आखिर गुरुवार को अपनी लिखित शिकायत दे दी है। उन्‍होंने सीएम हाउस की लॉबी में उनके साथ 13 मई को मुख्‍यमंत्री के पीएम विभव द्वारा की गई मारपीट के संबंध में पूरी जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राज्यसभा सांसद से विवरण मांगने में लगभग चार घंटे बिताए। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने अपने बयानों में 13 मई का पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया. किन हालातों में उन्होंने पीसीआर कॉल की उसके बारे में भी पुलिस को बताया है. अब पुलिस ने स्वाति के बयानों के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू की है।

ACP के सामने स्वाति ने दर्ज कराए अपने बयान

जानकारी के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने स्पेशल सेल के एडीशनल सीपी प्रमोद कुशवाह और एडीशनल DCP नार्थ अंजीता के सामने बयान दर्ज कराए हैं. करीब चार घंटे तक स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वाति मालीवाल के घर में उनसे बातचीत की. स्वाति मालीवाल के साउथ दिल्ली स्थित आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. स्वाति मालीवाल के आवास के बाहर अर्ध सैनिक बल के चार जवानों को फिलहाल तैनात किया गया है.

संजय सिंह ने कही थी कड़ी कार्रवाई की बात

बीते दिन आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल से मुलाकात की थी. सूत्रों ने बताया कि मालीवाल से मुलाकात के दौरान संजय सिंह के साथ दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की सदस्य वंदना सिंह भी थीं. उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात मालीवाल के आवास पर हुई. संजय सिंह ने मंगलवार को कहा था, ‘मालीवाल के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की थी. केजरीवाल इस मामले में कार्रवाई करेंगे.’

बता दें कि स्वाति मालीवाल ने 13 तारीख को सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर PCR कॉल की थी जिसमें कहा था, ‘मैं अभी सीएम के घर पर हूं. उन्होंने अपने पीए विभव कुमार से बुरी तरह पिटवाया है.’ स्वाति मालीवाल ने थाने जाकर पूरी घटना पुलिस को बताई थी, लेकिन लिखित शिकायत बाद में देने को कहा था.

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस