Waqf Ammendment Bill in Loksabha: वक्फ संशोधन बिल कल लोकसभा में पेश होगा। कल दोपहर 12 बजे वक्फ संशोधन बिल(Waqf Ammendment Bill) पेश होगा। स्पीकर ओम बिरला ने इस पर 8 घंटे चर्चा का समय निर्धारित किया है। इसके बाद बिल लोकसभा में पास किया जाएगा। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) ने जब इस बात की जानकारी दी, तब विपक्ष ने कहा कि चर्चा 12 घंटे होनी चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बिल पर चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है। लोकसभा में वक्फ विधेयक के पेश होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस ने सभी लोकसभा सांसदों को कल यानी 02 अप्रैल को संसद में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कल लोकसभा में पेश करेंगे बिल
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इस बिल को कल लोकसभा में पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर सदन को लगता है कि चर्चा के लिए समय बढ़ाया जाना चाहिए, तो समय बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अगर वे (विपक्ष) कोई बहाना बनाकर चर्चा में भाग नहीं लेना चाहते हैं, तो मैं इसे रोक नहीं सकता। हम चर्चा चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है और देश सुनना चाहता है कि संशोधन विधेयक पर किस राजनीतिक दल का क्या रुख है। यह बात हजारों साल तक दर्ज रहेगी, यह बात रिकॉर्ड में रहेगी कि किसने संशोधन विधेयक(Waqf Ammendment Bill) का विरोध किया और किसने समर्थन किया। 2 अप्रैल को प्रश्नकाल के तुरंत बाद मैं संशोधन विधेयक को विचार और पारित करने के लिए पेश करना चाहता हूं, उसके बाद हम 8 घंटे की चर्चा के लिए सहमत हुए हैं।
The Waqf (Amendment) Bill, 2024, is set for discussion in Lok Sabha tomorrow, with 8 hours allocated, extendable as needed.
The government is committed to a fair, open debate where every MP, across party lines, gets a voice.
But if some choose to evade discussion, what message… pic.twitter.com/50cOmqLgGs— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 1, 2025
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने आगे कहा के वक्फ बिल का मुद्दा लोकसभा के लिए जितना अहम है, उतनी ही अहमियत उसकी राज्यसभा के लिए भी है। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन तक लोकसभा में चर्चा होगी तो राज्यसभा के लिए समय नहीं बचेगा। रिजिजू ने कहा कि हम एक अच्छा बिल लेकर आए हैं। यह संसद के रिकॉर्ड में दर्ज होगा कि किसने इसका समर्थन किया और कौन इसके विरोध में लगा रहा।
सरकार ने माने सहयोगी पार्टियों के सुझाव
सूत्रों के मुताबिक, सरकार की सहयोगी पार्टियों ने वक्फ संशोधन बिल(Waqf Ammendment Bill) पर 3 सुझाव दिए थे। सरकार ने सभी को मान लिया है। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। TDP और जेडीयू ने मांग की थी कि कानून को पिछली तारीख से लागू नहीं करना चाहिए। साथ ही पुरानी मस्जिद, दरगाह या दूसरे मुस्लिम धार्मिक स्थान से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। साथ ही साथ जमीन राज्यों को विषय है। जमीन पर राज्यों की स्पष्ट राय भी ली जाए।
भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जारी किया व्हिप
भाजपा ने व्हिप जारी कर अपने सांसदों को सदन में पूरे समय मौजूद रहने को कहा है। बीजेपी के मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने एक पत्र लिखा है, जिसमें लिखा है, भारतीय जनता पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों को सूचना दी जा सकती है कि लोकसभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य पारित करने के लिए बुधवार दिनांक 2 अप्रैल 2025 को लाए जाएंगे। इसके अलावा बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों से भी उनके सभी सांसदों को संसद में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी करने का अनुरोध किया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को बजट सत्र के बाकी बचे तीनों दिन सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

बता दें कि वक्त बिल को पास करने के लिए मोदी सरकार अलर्ट हैं और बीजेपी ने सांसदों को यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सदन की कार्यवाही के दौरान वह किसी भी मुद्दे पर जरूर से ज्यादा उत्तेजित न हों, जिसका फायदा उठाकर विपक्षी दलों को हंगामा करने का मौका मिले और संसद की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ जाए।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2