Jammu Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के मोस्ट वांटेड कमांडर (Jaish Commander Killed) सैफुल्लाह समेत तीन पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। ये मुठभेड़ चटरू इलाके के नायदगाम जंगलों में हुई, जो बीते कई दिनों से ऑपरेशन का केंद्र बना हुआ था। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन(Jammu Kashmir Encounter) में अब तक तीनआतंकवादियों को मार गिराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है।
किश्तवाड़ में आतंकियों के खात्मे के लिए जारी है ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक यह किश्तवाड़ इलाके में सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई एक लंबे अभियान (Anti Terror Operation) का हिस्सा थी, जो 9 अप्रैल से चल रही है। इस ऑपरेशन में सेना की 2, 5 और 9 पैरा यूनिट्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) शामिल रही। इससे पहले 10 अप्रैल को आतंकियों का सामना सुरक्षाबलों से हुआ था जिसमें मुठभेड़(Jammu Kashmir Encounter) के दौरान एक आतंकी को गोली लगी। उसका शव अगले दिन 11 अप्रैल की सुबह बरामद किया गया। इस इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की खबर पर सर्च ऑपरेशन जारी रहा। उसी दौरान 11 अप्रैल को दोपहर क़रीब 1 और 2 बजे के बीच दुबारा से मुठभेड़ हुई जिसमें दो और आतंकियों को मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की SOG शामिल थी। अब तक कुल तीन आतंकी मारे जा चुके हैं और ऑपरेशन अभी जारी है।
हिजबुल मुजाहिदीन गैंग के हैं मारे गए आतंकी
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर छात्रू में नायदगाम के जंगलों में पिछले तीन दिनों से आतंकियों की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को मुठभेड़(Jammu Kashmir Encounter) में तीन आतंकियों को मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि मारे गए तीनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के हैं। मारे गए आतंकवादियों की पहचान सैफुल्लाह (Saifullah), फरमान और बाशा के रूप में हुई है – तीनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के बाद मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8