पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून के विरोध में फिर से हिंसा भड़क उठी है। प्रशासन द्वारा हिंसाग्रस्त इलाकों में शांति कायम करने की कोशिशों के बीच रविवार सुबह जिले के धुलियान इलाके में उपद्रवियों द्वारा फिर फायरिंग की खबर है। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किए, वाहनों में आग लगाई। बताया जा रहा है बीएसएफ टीम को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। वाहनों को आग लगाई और दुकानों-घरों में तोड़फोड़ कर लूट भी की गई। इसमें दो बच्चों के घायल होने की खबर है। अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 पुलिसकर्मी घायल हैं। 150 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
वक्फ कानून के विरोध में 10 अप्रैल से जारी है हिंसा
राज्य में वक्फ कानून के विरोध में 10 अप्रैल से हिंसा जारी है। मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक बार फिर से हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। मामला उस वक्त और भी ज्यादा बिगड़ गया जब उपद्रवियों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाकर पथराव किया। भीड़ के तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात किए हैं। 300 के करीब BSF जवान हैं। कुल 21 कंपनियां की तैनात की गई हैं। हिंसाग्रस्त वाले इलाकों में इंटरनेट बैन है। धारा 144 भी लागू है।
400 से अधिक हिंदुओं ने छोड़ा मुर्शिदाबाद
पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो जाने के बाद मुर्शिदाबाद से कथित तौर पर हिंदू समुदाय के लोगों के पलायन की खबरें आ रही हैं। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि 400 से अधिक हिंदुओं को मुर्शिदाबाद के धुलियान से भागने, नदी पार करने और स्कूल में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने हिंदुओं की तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए। भाजपा नेता ने कहा, ‘धार्मिक कट्टरपंथियों के डर से मुर्शिदाबाद के धुलियान में 400 से अधिक हिंदू नदी पार करके मालदा के बैष्णबनगर के देवनापुर-सोवापुर जीपी के पार लालपुर हाई स्कूल में शरण लेने के लिए मजबूर हुए।’
More than 400 Hindus from Dhulian, Murshidabad driven by fear of religiously driven bigots were forced to flee across the river & take shelter at Par Lalpur High School, Deonapur-Sovapur GP, Baisnabnagar, Malda.
Religious persecution in Bengal is real.
Appeasement politics of… pic.twitter.com/gZFuanOT4N
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) April 13, 2025
ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए-बीजेपी
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जारी प्रदर्शनों के बीच हुई हिंसा को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ममता बनर्जी इमामों की मेजबानी करने में जुटी हैं। पार्टी ने कहा कि ममता ने हिंदुओं के लिए एक भी शब्द नहीं कहा। बंगाल में खून बह रहा है। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा जो कुछ हो रहा है वो न केवल खतरनाक बल्कि शर्मनाक और अस्वीकार्य भी है। ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7