विज्ञापन के लिए संपर्क करें

ED ने ROBERT VADRA को भेजा समन, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

ED sends summons to Robert Vadra

ED summons Robert Vadra: हरियाणा लैंड स्कैम मामले में रॉबर्ट वाड्रा(ROBERT VADRA) के खिलाफ एक बार फिर ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी ने उनके खिलाफ समन जारी किया है। इस मामले में पूछताछ के लिए उन्हें जारी किया गया यह दूसरा समन था। वाड्रा को पहले 8 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, वह केंद्रीय जांच एजेंसी के ऑफिस नहीं पहुंचे थे। वाड्रा को आज ही ईडी के समक्ष पेश होने का कहा गया है। ईडी को शक है कि वाड्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग की है।

सरकार बदले के तहत कारवाई कर रही है-रॉबर्ट वाड्रा

केंद्रीय जांच एजेंसी उनकी फर्म स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। ईडी के समन के बाद वाड्रा(ROBERT VADRA) प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार पर हमला बोला है और कहा कि सरकार बदले के तहत कारवाई कर रही है। जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। ईडी के सामने पेश होने के बाद एजेंसी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक अन्य धन शोधन मामले में वाड्रा से पूछताछ की थी।

शिकोहपुर जमीन घोटाले मामले में ED ने भेजा है समन

यह मामला 2008 का है। उस समय हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे। वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने 2008 में गुड़गांव के शिकोहपुर गांव में करीब तीन एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। कुछ समय बाद हरियाणा के नगर नियोजन विभाग ने इस जमीन के 2.71 एकड़ पर एक कॉलोनी बनाने के लिए पत्र जारी किया था। 2008 में स्काईलाइट और डीएलएफ ने तीन एकड़ जमीन 58 करोड़ रुपये में डीएलएफ को बेचने का समझौता किया था। जमीन का सेल डीड डीएलएफ के पक्ष में रजिस्टर किया था। आरोप है कि हरियाणा सरकार से कम दाम पर मिली इस जमीन को डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड को बेचकर रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने करोड़ों का मुनाफा कमाया था।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस