पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद(Murshidabad Violence) जिले में वक्फ कानूनों को लेकर प्रदर्शन जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के इमामों से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने वक्फ कानून को लेकर इमामों को संबोधित भी किया। ममता ने कहा कि बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। जहां हिंसा हुई वहां कांग्रेस की सीट है।
BJP सरकार के हटते ही रद्द कर देंगे वक्फ बिल-CM ममता
दरअसल वक्फ कानून को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए ममता ने इमामों के साथ बैठक की जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष सैफुल्लाह रहमानी, AIMPLB के महासचिव फज़लुर्रहीम मुजद्दीदी और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम समेत कई मुस्लिम धर्मगुरु और इमाम मौजूद रहे। वक्फ कानून के जरिए केंद्र पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा- मुर्शिदाबाद जिले के कुछ इलाकों में वक्फ कानून को लेकर कुछ गड़बड़ियां हुईं। उन्होंने आगे कहा, भारतीय जनता पार्टी के सत्ता से बेदखल होते ही वक्फ संशोधन बिल को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल को लेकर झूठी खबरें फैलाई जाती हैं।
बंगाल में हिंदू-मुसलमान नहीं होने देंगे-ममता बनर्जी
ममता बनर्जी का कहना है, संसद में वक्फ कानून के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी सबसे आगे है, बीजेपी द्वारा भुगतान किए गए कुछ मीडिया हाउस बंगाल को बदनाम करने के लिए अन्य राज्यों में हुई हिंसा के वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। वे सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करती है। हम शांति चाहते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल को लेकर देश में फेक न्यूज चलाया जाता है। मैं हर धर्म की बात करती हूं, मैं हिंदुस्तान जोड़ने की बात करती हूं न कि तोड़ने की। अगर टीएमसी वक्फ हिंसा में शामिल होती, जैसा कि विपक्ष दावा कर रहा है, तो उसके नेताओं के घरों पर हमला नहीं होता।
मैं सभी धर्मों में विश्वास करती हूं-CM ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं. उन्होंने दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा का उदाहरण देते हुए कहा कि बंगाल में हर धर्म को स्वतंत्रता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी बार-बार यह आरोप लगाती है कि वे दुर्गा पूजा नहीं होने देतीं, जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। मैं कभी भी हिंदू और मुस्लिम के बीच कोई दरार नहीं आने दूंगी। कुछ नेता ऐसे होते हैं जो हिंसा के बीच में अपनी राजनीति चमकाने में लगे रहते हैं। मैं अगर आज यहां खड़ी हूं तो किसी एक समुदाय या धर्म के लोगों ने नहीं हूं। मैं सभी धर्मों की बात करने के लिए यहां आई हूं। क्योंकि मैं सभी धर्मों में विश्वास करती हूं।
वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल(Murshidabad Violence) में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसे लेकर मु्स्लिम समाज के लोग सड़क पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। दरअसल, मुस्लिम समाज वक्फ़ को शरीयत का हिस्सा बता रहा है और इसलिए इसमें दखल को स्वीकरा नहीं कर रहा। यहां पर ये भी बता दें कि ममता बनर्जी की पार्टी ने संसद में भी बिल का विरोध किया था और जब बिल पास हो गया, राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई तब ममता बनर्जी ने कहा था कि वे इस कानून को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी। ममता बनर्जी की पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा नए कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1