विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Lok Sabha Election 2024: 5वें चरण में यूपी के इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, कई सीटों पर सीधा मुकाबला

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान 20 मई को होना है। पांचवें चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश से मोदी सरकार के पांच मंत्रियों की  साख दांव पर है। इनके भाग्य का फैसला 20 मई को जनता EVM का बटन दबाकर करेगी करेगी। इसके अलावा इस चरण में यूपी की कई हाईप्रोफाइल सीटें हैं जिनपर सबका फोकस है। यूपी में 14 सीटों पर मतदान होना है जिनमें लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, मोहनलालगंज, जालौन, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, गोंडा, बाराबंकी, कैसरगंज, फैजाबाद शामिल है।

लखनऊ में राजनाथ फिर करेंगे राज?

लखनऊ से देश के रक्षा मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह  तीसरी बार चुनावी समर में हैं तो उनके खिलाफ सपा-कांग्रेस गठबंधन से रविदास मेहरोत्रा और बसपा के सरवर अली चुनावी मैदान में हैं।

अमेठी लोकसभा में स्मृति बचाएंगी ताज या कांग्रेस करेगी वापसी?

अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर से चुनाव लड़ रही हैं। उनके खिलाफ गांधी परिवार के खास किशोरीलाल शर्मा ताल ठोक रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के बड़े नेताओं का पूरा फोकस है। स्मृति ईरानी ने 2019 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को हराया था.

मोहनलाल गंज से कौशल किशोर लगाएंगे हैट्रिक?

लखनऊ से सटे मोहनलाल गंज से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार कौशल किशोर तीसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.उनको सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार आर.के. चौधरी से कड़ी चुनौती मिल सकती है. वहीं बहुजन समाज पार्टी से राजेश कुमार मैदान में हैं

फतेहपुर में नरेश उत्तम पटेल vs साध्वी निरंजन ज्योति

फतेहपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी से प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति एक बार फिर से चुनावी रण में हैं. सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से उनको कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है. बसपा ने यहां से पिछड़ी जाति के कुर्मी बिरादरी के प्रत्याशी डॉक्टर मनीष सचान को मैदान में उतारा है

जालौन में भानु प्रताप वर्मा पर बीजेपी ने खेला दांव

बीजेपी ने जालौन सीट से पांच बार के सांसद और वर्तमान में मंत्री भानु प्रताप वर्मा को एक बार फिर से मैदान में उतारा है. उनके खिलाफ सपा-कांग्रेस से नारायण दास अहिरवार मैदान में हैं.

रायबरेली में राहुल बचाएंगे कांग्रेस का गढ़?

राहुल गांधी पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वे वायनाड से भी कांग्रेस कैंडिडेट हैं. यहां उनका मुकाबला BJP करे दिनेश प्रताप सिंह से है. 2019 में सोनिया गांधी ने सिंह को 1.67 लाख वोट से हराया था.

कैसरगंज में जारी रहेगा दबदबा?

हाल में विवादों में घिरे रहे सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को BJP ने यहां से अपना कैंडिडेट बनाया है. उनका मुकाबला SP के भगत राम मिश्रा और BSP के नरेंद्र पांडे से है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 संसदीय सीटों पर 20 मई यानी सोमवार को वोटिंग होनी है. इस चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों में 695 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. 2024 के लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीट, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, ओडिशा की 5, बिहार की 5, झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट शामिल हैं.

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस