विज्ञापन के लिए संपर्क करें

JD Vance India Visit: जेडी वेंस फैमिली का PM मोदी ने किया जोरदार स्वागत, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance India Visit) अपने परिवार के साथ भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस और उनके बच्चे भी मौजूद थे। जेडी वेंस फैमिली शाम 6:30 बजे से 8:50 बजे तक पीएम मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर पहुंची। इस मौके पर पीएम मोदी ने सबका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने खुद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की अगवानी की। उन्होंने वेंस, उनकी पत्नी उषा और तीनों बच्चों- इवान, विवेक और मिराबेल को अपने आवास का गार्डन दिखाया। पीएम ने बच्चों को मोरपंख भेंट किए।

मुलाकात के दौरान तस्वीर भी सामने आई सामने

पीएम मोदी की जेडी वेंस से मुलाकात के दौरान तस्वीर भी सामने आई हैं। तस्वीरों में पीएम मोदी जेडी वेंस(JD Vance India Visit) के बच्चों के साथ भी बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वेंस का गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद वेंस को दोनों बेटों, एवान, और विवेक ने पीएम मोदी से मुलाकात की। वहीं उषा वेंस ने अपनी गोद में मिराबेल को ले रखा था। पीएम मोदी ने उषा वेंस से बात की और मिराबेल को दुलार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने परिवार के सदस्यों को पीएम हाउस का उद्यान दिखाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी दोनों बच्चों इवान और विवेक से बातचीत कर रहे हैं। वहीं, मिराबेल मां उषा की गोद में बैठकर प्रधानमंत्री मोदी को देख रही है।

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति पर भी चर्चा

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस(JD Vance India Visit) ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते में प्रगति का स्वागत किया और पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस बैठक में बाइलेट्रल ट्रेड डील, ऊर्जा, रक्षा और स्ट्रेटिजिक टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं की बातचीत के बाद जारी किए गए वक्तव्य में बताया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी और वेंस ने ऊर्जा, रक्षा, सामरिक प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में जारी प्रयासों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति वेंस ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की और उसका सकारात्मक मूल्यांकन किया।

भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं जेडी वेंस

जेडी वेंस (JD Vance India Visit) अपने परिवार के साथ भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उनका विमान आज सुबह दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। जेडी वेंस सोमवार सुबह 10 बजे परिवार के साथ 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे। वेंस का प्लेन सुबह 9:45 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। यहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वेंस, उनकी पत्नी और बच्चों के सामने कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया। दिल्ली पहुंचने के बाद जेडी वेंस अपने परिवार के साथ अक्षरधाम पहुंचे। परिवार ने मंदिर में भारतीय कला, वास्तुकला और संस्कृति को करीब से देखा। वे वहां करीब 1 घंटे रुके। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जेडी वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस