जम्मू-काश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Attack) में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकियों के जोरदार एक्शन की तैयारी है। इस बीच पीएम मोदी ने आज अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग की जिसमें रक्षामंत्री CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ पीएम मोदी ने एक घंटे से ज़्यादा देरी तक चर्चा की। NSA अजित डोवल भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह मौजूद रहे. लगभग 90 मिनट तक चली इस बैठक में पहलगाम हमले के बाद की सुरक्षा स्थिति, आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशनों और भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया
सेना जो चाहे फैसले ले सकती है-PM मोदी
बैठक में पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट दी है कि पाकिस्तान के खिलाफ वो जो चाहे फैसले ले सकती है। पीएम मोदी ने अचानक ये हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी। सरकार के सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद को करारा झटका देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास और भरोसा जताया। इस मीटिंग में पीएम मोदी ने जो कहा, वो काफी बड़ा संदेश था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों को ‘जवाबी कार्रवाई के समय, तरीका और टारगेट तय करने की पूरी स्वतंत्रता’ दी गई है।
बैठक के बाद पीएम आवास पहुंचे गृह मंत्री
सेना प्रमुखों के साथ हुई बैठक समाप्त होने के थोड़ी देर बाद गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं। सेना प्रमुखों के साथ हुई बैठक के बाद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मीटिंग को अहम माना जा रहा है। इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने साफ लहजे में कहा था कि किसी भी हाल में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर थे जब पहलगाम में आतंकियों ने नापाक हरकत के अंजाम दिया और 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस जघन्य अपराध को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 4
Views Today : 4