आईपीएल 2024 सीजन में लीग स्टेज का 68वां मैच नॉकआउट स्टेज से पहले ही करो या मरो वाला बन गया है.प्लेऑफ के लिए आखिरी जंग चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है. केकेआर, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. ऐसे में अब चौथी टीम कौन होगी इसका फैसला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से तय होगा। सीएसके के खिलाफ मैच में आरसीबी को हर हाल में जीत चाहिए। RCB को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत दर्ज करनी है बल्कि उसे नेट रन रेट में भी पछाड़ना है. लेकिन आरसीबी की जीत के रास्ते बारिश का संकट जारी है.
बैंगलोर में बारिश बनेगा RCB के लिए विलेन?
आरसीबी और चेन्नई के बीच मुकाबला बैंगलोर में खेला जाना है. मैच से काफी दिन पहले से ही यहां बारिश की आशंका जताई जा चुकी है. मौसम विभाग के मुताबिक मैच में 60 पतिशत बरसात आने का पूर्वानुमान लगाया गया है.एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाना है और सुबह मौसम साफ नजर आया लेकिन असली चिंता शाम की है. मौसम विभाग ने शाम को मैच के वक्त 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में बारिश के चलते अगर सबसे कम पांच-पांच ओवरों का मैच हुआ तो जानिए प्लेऑफ में जाने के लिए आरसीबी को चेन्नई के सामने कैसे दर्ज करनी होगी जीत.
आरसीबी प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी?
- आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे पहले खेलते हुए 80 रन बनाने होंगे. जबकि इसके बाद चेन्नई की टीम को 62 रन के स्कोर पर रोककर जीत दर्ज करनी होगी.
- आरसीबी की टीम अगर बाद में बल्लेबाजी करती है और चेन्नई की टीम 81 रन का टारगेट देती है तो उसे 3.1 ओवर यानि 19 गेंद में जीत दर्ज करनी होगी.
- इन दोनों ही स्थिति में आरसीबी की टीम का नेट रन रेट जीत के साथ चेन्नई से ज्यादा होगा और वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी.
- अगर मैच 20 ओवर का होता है तो आरसीबी को चेन्नई को 18 रन से हराना होगा या फिर 18.1 ओवर में मैच समाप्त करना होगा.
- अगर मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया जाएगा, ऐसे में CSK क्वालीफाई कर जाएगी और RCB बाहर हो जाएगी.
मैच रद्द हुआ तो CSK पहुंच जाएगी फाइनल में
वहीं सीएसके की बात करें तो वो हारने के बाद भी क्वालीफाई कर सकती है। इसके लिए सिर्फ यही शर्त है कि उनका नेट रन रेट आरसीबी से कम ना हो. दरअसल रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम का नेट रन रेट फाफ डू प्लेसिस वाली टीम से बेहतर है. ऐसे में सीएसके को सिर्फ आरसीबी के खिलाफ मामूली हार से भी काम चल जाएगा.
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1