Air India ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए 6 मई तक अपनी उड़ानों को स्थगित कर दिया है। यह फैसला तेलअवीव बेन गुरियन एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक के बाद लिया गया। यमन के हूती विद्रोहियों ने बेन गुरियन एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक किया। मिसाइल अटैक के कारण धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और यात्रियों में दहशत फैल गई। इस बीच नई दिल्ली से इजरायल के शहर तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को अबू धाबी की ओर मोड़ दिया गया। दरअसल फ्लाइट की लैंडिंग से कुछ ही देर पहले तेल अवीव में एयरपोर्ट के पास मिसाइल से हमला हुआ था। बताया जा रहा है कि हमला यमन की तरफ से किया गया। तेल अवीव पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 की लैंडिंग में 1 घंटे से भी कम समय बचा था। तभी एयरपोर्ट के पास यमन द्वारा प्रक्षेपित मिसाइल आ गिरी।
6 मई तक तेल अवीव की उड़ानों पर लगी रोक
एयर इंडिया(Air India) की ओर से बयान जारी किया गया है। यमन से प्रक्षेपित की गई एक मिसाइल के तेल अवीव हवाई अड्डे के पास दागे जाने के बाद तेल अवीव हवाई अड्डे के लिए हवाई यातायात कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया था एयर इंडिया ने अपनी आधिकारिक सूचना में कहा है कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तेल अवीव के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से 6 मई 2025 तक स्थगित कर दी गई हैं। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की हर संभव सहायता कर रहा है और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। एयरलाइन ने कहा- 4 से 6 मई 2025 के बीच वैध टिकट के साथ हमारी फ्लाइट बुक करने वाले कस्टमरों को यात्रा पुनर्निर्धारण पर एक बार की छूट या कैंसिलेशन पर फुल रिफंड की पेशकश की जाएगी। हम दोहराना चाहेंगे कि एयर इंडिया में हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यमन से दागी मिसाइल से चार लोग घायल
दरअसल, यमन के ईरान समर्थित विद्रोहियों द्वारा रविवार को दागी गई मिसाइल के कारण इजराइल के मुख्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट बेन गुरियन पर उड़ानें करी एक घंटे तक बाधित रहीं। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी मिसाइल के कारण धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और यात्रियों में दहशत फैल गई। हूती विद्रोही गाजा में युद्ध के दौरान फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए इजराइल पर हमला कर रहे हैं। बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला शीर्ष इजराइली कैबिनेट मंत्रियों द्वारा गाजा पट्टी में देश के सैन्य अभियानों को तेज करने के बारे में मतदान करने से कुछ घंटे पहले हुआ। बेन गुरियन एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल के पास यमन से दागी गई मिसाइल के गिरने से चार लोग घायल हो गए। मिसाइल हमले ने एयरपोर्ट पर परिचालन को कुछ समय के लिए रोक दिया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 4
Views Today : 4