जम्मू कश्मीर(Jammu-Kashmir) में भारतीय सेना ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। सेना ने सुरनकोट के जंगलों में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सेना को यहां 5 IED, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। पुंछ के सुरनकोट में मारहोट गांव में यह ठिकाना मिला। सुरक्षा बलों का कहना है कि यह आतंकियों के छिपने की जगह है। इस बरामदगी के बाद श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट बलवाल जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनमें कई आतंकी बंद हैं, जो हमलों में मदद करते हैं। इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है।
सर्च ऑपरेशन में पाकिस्तानी आतंकियों के मंसूबे का भंडाफोड़
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR), पैरा कमांडो यूनिट और जम्मू-कश्मीर(Jammu-Kashmir) पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन में पाकिस्तानी आतंकियों के एक अत्याधुनिक ‘फॉक्स होल’ (छिपने का गड्ढा) का भंडाफोड़ हुआ था, जहां 30 अप्रैल को गोलीबारी हुई थी। इस ‘फॉक्स होल’ की बनावट और उसमें छिपाए गए संसाधनों ने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौंका दिया था। करीब छह फीट गहरे और आठ फीट चौड़े इस भूमिगत गड्ढे में आतंकियों ने लंबे समय तक टिकने वाले ठिकाने की व्यवस्था कर रखी थी। यहां पर आतंकियों ने गैस सिलेंडर, सोलर लाइट, हथियार और अन्य जरूरी सामान छिपा रखा था।
LoC पर लगातार हो रहा सीजफायर का उल्लंघन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद बीती रात पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सेना से मिली जानकारी के अनुसार 04-05 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर(Jammu-Kashmir) के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 4
Views Today : 4