भारत और पाकिस्तान(Pakistan) के बीच बढ़ते तनाव के बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई (बुधवार) को सिविल डिफेंस ड्रिल (नागरिक सुरक्षा अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। गृह मंत्रालय(Home Ministry) के आदेशानुसार, राज्यों में 7 मई को आयोजित किए जाने वाले पूर्वाभ्यास में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन किया जाएगा। इसी तरह हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिकों और छात्रों को नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मॉक ड्रिल का मकसद लोगों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार करना है।
गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को दिए अहम निर्देश
गृह मंत्रालय(Home Ministry) ने कुछ राज्यों को 7 मई को सिविल डिफेंस से जुड़ी मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। राज्यों से कहा गया है कि वे अपने निकासी (evacuation) योजनाओं को अपडेट करें और उसका रिहर्सल करें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके. यह अभ्यास देश की आंतरिक सुरक्षा और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के मकसद से किया जा रहा है। सरकार के मुताबिक, मॉक ड्रिल के दौरान इन बातों पर जोर दिया जाएगा-
- हवाई हमले के अलर्ट के वक्त सायरन बजाना।
- हमलों के वक्त नागरिक, छात्रों आदि को खुद की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग देना।
- लोगों को निकालने की योजना और उसका अभ्यास किया जाएगा।
- हमले के वक्त ब्लैक आउट करना।
- महत्वपूर्ण संयंत्रों/स्थापनाओं को हमले के वक्त छिपाना।
- बिजली गुल (ब्लैक आउट) होने पर किए जाने वाले उपाय बताए जाएंगे।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान(Pakistan) के बीच तनाव चरम पर है। हमले में पाकिस्तान की भूमिका सामने आने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव उच्च स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे समय में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश काफी अहम है। पाकिस्तान को इस बात का डर सता रहा है कि भारत कभी भी उसपर हमला कर सकता है। हमले के बाद से ही नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी कर रही है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 4
Views Today : 4