विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Operation Sindoor के बाद सामने आया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान, बोले-उसी को मारा जिसने…

जम्मू काश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ये क्षेत्र लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ हैं। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और सेना की इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर'(Operation Sindoor) नाम दिया गया। अब इस हमले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा हमने केवल उन लोगों को ही मारा जिन्होंने हमारे निर्दोष लोगों को मारा।

हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है-राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर(Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा, सेना को संपूर्ण संबल प्रदान करने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद देते हैं। उन्होंने कहा, हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था। राजनाथ सिंह ने रामचरित मानस की बहुचर्चित चौपाई- ‘जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा हमने केवल उन लोगों को ही मारा जिन्होंने हमारे निर्दोष लोगों को मारा। राजनाथ सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ लॉन्च कर आतंक को पनाह देने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने दोहराया कि भारत ने हमलों के जवाब में अपना ‘राइट टू रिस्पॉन्स’ का इस्तेमाल किया है।

बुधवार तड़के सुबह इंडियन आर्मी ने किया एयरस्ट्राइक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला ले लिया है। भारतीय सेना की ओर से मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान के बड़े आतंकी अड्डों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। भारत ने पाकिस्तान और POK में ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक खत्म किया। मंगलवार-बुधवार की रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। भारत की स्ट्राइक में 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे गए। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के बहावलपुर शहर के अहमदपुर शर्किया इलाके में स्थित मस्जिद सुभानअल्लाह को भी टारगेट किया गया है। यह जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का कथित ठिकाना था। इसके अलावा, मुजफ्फराबाद, कोटली और बाग शहरों के अन्य स्थानों के अलावा लश्कर-ए-तैयबा और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद के कथित ठिकाने और मुख्यालय मुरीदके सहित अन्य क्षेत्रों में भी स्ट्राइक की गई है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस