टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर और दो फॉर्मेट में कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास(Rohit Sharma Retirement) का ऐलान किया है। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने बुधवार 7 मई को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लंबे फॉर्मेट के क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि वो वनडे क्रिकेट में अब भी नजर आएंगे। रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी थी। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए रोहित शर्मा ने भावुक संदेश दिया है। उन्होंने कहा, “सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए आपका शुक्रिया, मैं वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा।”

कई महीनों से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे रोहित शर्मा
रोहित के संन्यास(Rohit Sharma Retirement) की खबर ठीक उस वक्त पर आई, जब सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया था और साथ ही इंग्लैंड दौरे पर टीम में जगह मिलने की संभावना भी नजर नहीं आ रही थी। रोहित शर्मा लगातार रेड बॉल क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई उन्हें इंग्लैंड दौरे पर कप्तान के रुप में नहीं देख रही थी। यह 38 वर्षीय खिलाड़ी अपने करियर के दूसरे भाग में भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक था। रोहित ने 67 टेस्ट में 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की कप्तानी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर पिछली श्रृंखला और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बोर्डर-गावस्कर श्रृंखला के अलावा कप्तान के रूप में उनका प्रदर्शन प्रभावी रहा।
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान
रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास(Rohit Sharma Retirement) के बाद यह साफ हो गया है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा। इस दौड़ में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत सबसे आगे चल रहे हैं। इस सीरीज की शुरुआत जून में होगी। ये सीरीज भारतीय टीम के लिए कठिन सीरीज होने वाली है क्योंकि पिछले दो टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को बड़ी हार देखने को मिली है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 10