पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के जवाबी एक्शन से पूरा पाकिस्तान(India Pakistan War Action) खौफ में है। इसी बीच पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के 15 शहरों पर हमला करने की कोशिश की। पाकिस्तान के ड्रोन, मिसाइलों और युद्धक विमानों को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 और आकाश ने नाकाम कर दिया। भारत की तीनों सेना ने मिलकर जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य स्टेशनों पर हमले की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नई दिल्ली की जवाबी कार्रवाई ने न केवल 2 F-16 समेत पाकिस्तान के 4 फाइटर जेट को नष्ट कर दिया है बल्कि पाकिस्तान के पंजाब में एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान को भी मार गिराया है।
कई शहरों में ड्रोन अटैक करने की कोशिश
पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार (8 मई,2025) को भारत के अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK आर्मी की तमाम कोशिशों को नाकाम कर दिया। भारतीय सेना ने एस-400 सुदर्शन चक्र एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के जरिए पाकिस्तान के मंसूबों को मिट्टी में मिला दिया. सुदर्शन चक्र एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम और भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह तबाह हो गया।
LoC पर सीजफायर का भी उल्लंघन
पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) भी किए। इस बीच भारतीय सेना ने ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और सीएफवी को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन तबाह किए। सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सभी ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया और सीजफायर उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। सेना ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारतीय सीमाओं की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे और किसी भी नापाक मंसूबे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एयरफोर्स ने F-16 और JF-17 विमानों को मार गिराया
भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के F-16 और JF-17 विमानों को मार गिराया है। हालांकि पाकिस्ताव इससे इनकार कर रहा है। भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अंदर उसके एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम यानि (AWACS) को भी मार गिराया। ये हमला पाकिस्तान की सीमा में हुआ। पाकिस्तान हमले से भारत को नुकासन नहीं हुआ है, लेकिन पाकिस्तान के हर हरकत का भारत ने जवाब दिया। उसके हर हमले को सेना ने नाकाम कर दिया। जम्मू-कश्मीर के एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनी गई। इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान के ड्रोन को हवा में ही मार गिराया और ड्रोन भारतीय इलाके में गिर ही नहीं पाए।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1