विज्ञापन के लिए संपर्क करें

विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग, तुर्किये के ड्रोन से हुआ हमला, कर्नल सोफिया कुरैशी ने फोटो दिखाकर खोली पोल

विदेश मंत्रालय की PC

8 मई यानी गुरुवार की रात को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हवाई हमले की कोशिश की। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में जवाबी कार्रवाई की। आज रक्षा, गृह, वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालयों ने महत्वपूर्ण बैठकें की हैं। वहीं BSF ने सांबा सेक्टर में घुसपैठ कर रहे 7 आतंकियों को मारा है। इसके साथ ही तनाव के बीच आईपीएल 2025 को रोक दिया गया है। शुक्रवार शाम विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस ब्रीफिंग की गई।

कई शहरों पर मिसाइल और ड्रेन हमले की कोशिश की गई

विदेश मंत्रालय की ओर से पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों और भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई से जुड़े मामले पर जानकारी देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से गुरुवार रात देश के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रेन हमले की कोशिश की गई। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के हर हमले का करारा जवाब दिया। सोफिया कुरैशी ने आगे कहा कि 7 और 8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादेसे पूरी पश्चिमी सीमा पर कई बार भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर के हथियारों से भी गोलीबारी की।

पाकिस्तान ने किया तुर्किये में बने ड्रोन का इस्तेमाल

कर्नल सोफिया कुरैशी ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस हमले में तुर्किये में बने ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। भारतीय वायुसेना ने इस हमले का तत्काल जवाब देते हुए एक ड्रोन काउंटर अटैक किया, जिसमें पाकिस्तान की सर्विलांस रडार प्रणाली को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तान की सेना को इस जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान हुआ है और यह उसके सैन्य अभियान के लिए एक बड़ा झटका है। कर्नल कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया, बल्कि उसे एक ढाल (shield) की तरह इस्तेमाल किया है। जब यह हमला किया गया, उस समय कराची और लाहौर जैसे बड़े शहरों में पैसेंजर प्लेन उड़ान भर रहे थे, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में डाली गई। यह इंटरनेशनल फ्लाइट्स समेत सभी उड़ानों में ट्रैवल करने वाले नागरिकों के लिए खतरनाक था। भारतीय सुरक्षाबलों ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान संयम बरता और जवाबी हमले को सीमित रखा, ताकि आम नागरिकों को नुकसान न हो।

36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश, 400 ड्रोन का इस्तेमाल

सेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश करने के लिए लगभग 300 से 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन के मलबे की फोरेंसिक जांच की जा रही है। एक पाकिस्तानी ड्रोन के मार गिराए जाने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को भारतीय सेना ने जारी किया है। सेना ने बताया पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात भारतीय ठिकानों की ओर करीब 500 ड्रोन दागे थे, जिन्हें लद्दाख के सियाचिन बेस कैंप से लेकर गुजरात के कच्छ इलाके तक 24 जगहों पर देखा गया। इनमें से करीब 50 ड्रोन को एयर डिफेंस गन ने नष्ट कर दिया, जबकि करीब 20 को सॉफ्ट किल के जरिए मार गिराया गया। पाकिस्तान के ज्यादातर ड्रोन में कुछ भी नहीं था। ड्रोन में कैमरे लगे थे। संभवतः ये ड्रोन पाकिस्तान को अपने ग्राउंड स्टेशनों पर फुटेज भेज रहे थे। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने लगभग सभी ड्रोन को मार गिराया है, जो बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा सकते थे।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस