विज्ञापन के लिए संपर्क करें

तिरंगा यात्रा में CM Yogi बोले- कोई हमें छेड़गा तो छोड़ेंगे नहीं, बेनकाब हुआ पाकिस्तान

CM Yogi

पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में बीजेपी ने पूरे देश में बुधवार से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की है। राजधानी लखनऊ में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को सीएम योगी(CM Yogi) ने अपने आवास से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार जनता की आन, बान और शान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम किसी भी कीमत पर जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

हम छेड़ेंगे नहीं और कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे भी नहीं-CM योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद का पोषक पाकिस्तान और उसके आका पहलगाम की घटना पर मौन बने रहे। हमारी सरकार द्वारा सारे प्रमाण देने के बाद भी पाकिस्तान जब अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो ऑपरेशन सिंदूर किया गया और पहले दिन ही 100 से अधिक आतंकवादियो औऱ उनसे जुड़े लोग जो आतंक को पाल रहे थे, उन्हें विभत्स तरीके से सजा दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरे विश्व ने भारत की सेना का पराक्रम को देखा और उसका लोहा माना। भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व को सन्देश दिया कि हम छेड़ेंगे नहीं और कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे भी नहीं।

‘पहले दिन ही 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया’

उन्होंने कहा कि इस घटना पर पाकिस्तान ने चुप्पी साधे रखी। आतंकी हमले के बारे में सभी सबूत मुहैया कराए जाने के बावजूद पाकिस्तान ने अपनी भूमिका से इनकार किया। आखिरकार ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया है और पहले दिन ही 100 से अधिक आतंकवादियों को उनके भयानक कृत्य के लिए सजा दी गई। ये देश और दुनिया ने देखा है, और भारत की सेना का लोहा को माना है। CM Yogi ने आगे कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हौसले को पस्त कर दिया है। सीएम ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी हरकतों के चहते ही हमें ऑपरेशन सिंदूर लॉच करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा से केवल आतंक के बीज बोए हैं। एक दिन आतंकवाद पूरे पाकिस्तान को निगल जाएगा।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस