इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2025) अपने आखिरी चरण में हैं। लीग मैच के कुछ ही मुकाबले बचे हैं। इसी बीच IPL 2025 के फाइनल और प्लेऑफ मुकाबलों को लेकर नया अपडेट आया है। के लिए वेन्यू को तय कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल मैच अब अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए 09 मई को IPL 2025 एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने 13 मई को नया शेड्यूल जारी किया। उस शेड्यूल में तारीखों में सभी मुकाबलों के तारीखों में बदलाव किए गए थे। पहले जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक आईपीएल का फाइनल 25 मई को खेला जाना था लेकिन अब वो 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
अहमदाबाद में फाइनल, मुल्लांपुर में प्लेऑफ
क्रिकबज की खबर के मुताबिक, माना जा रहा है कि अहमदाबाद में ही 1 जून को क्वालिफायर 2 भी खेला जाएगा। हालांकि, प्लेऑफ के पहले दो मैच (क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर) क्रमशः 29 मई और 30 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले जा सकते हैं। इन स्थानों को चुनने में बीसीसीआई के लिए प्राथमिक विचार मौसम की स्थिति थी, क्योंकि देश में धीरे-धीरे बारिश का मौसम आ रहा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अपनी विशाल दर्शक क्षमता और विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए जाना जाता है, जो इसे फाइनल जैसे बड़े आयोजन के लिए आदर्श बनाता है। वहीं मुल्लांपुर का स्टेडियम, जो आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, पहली बार आईपीएल(IPL 2025) प्लेऑफ की मेजबानी करेगा।
लखनऊ शिफ्ट हुआ RCB-SRH मैच
वहीं, क्रिकइंफो ने लिखा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 23 मई को बेंगलुरु में होने वाले मैच को बारिश के कारण लखनऊ शिफ्ट कर दिया है। हालांकि, BCCI ने इस पर कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया है। हैदराबाद की टीम लखनऊ में ही रुकेगी मिली जानकारी के अनुसार, हैदराबाद की टीम मंगलवार को बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन टीम ने उड़ान कैंसिल कर दी है। अब टीम बेंगलुरु के खिलाफ मैच तक लखनऊ में ही रुकेगी। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने बेंगलुरु में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
ये तीन टीमें पहुंच चुकी हैं प्लेऑफ में
IPL 2025 के प्लेऑफ में तीन टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। ये तीन टीमें गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स हैं। गुजरात टाइटंस 12 मैच में 9 मैंच जीतकर 18 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर काबिज है। आरसीबी ने 12 मैंचों में 8 मैच जीतकर 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाए हुए है। वहीं पंजाब ने भी अपने 12 में शानदार खेल दिखाते हुए 17 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है। वहीं आखिरी एक जगह के लिए अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लड़ाई जारी है। अब देखना ये होगा कि इन दोनों टीमों में से कौन सी टीम आखिरी चार में पहुंचने में कामयाब रहती है। आईपीएल के जारी सीजन में 9 लीग मैच और खेला जाना है। आखिरी लीग मैच 27 मई को होगा और उसके बाद प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1