विज्ञापन के लिए संपर्क करें

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, कई इलाकों में पड़े ओले, मेट्रो रोकी गई

Delhi-NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है, धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। इस तेज हवा और बारिश से दिल्ली-NCR के ट्रैफिक पर ब्रेक लगा दी। विजय चौक पर तेज बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं। सड़कों पर सफेद पत्थर गिरे दिखाई पड़ रहे हैं। फिलहाल सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। जगह-जगह जाम लगा हुआ है। दिल्ली के सफदरजंग में 79 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं पालम में भी हवाओं की रफ्तार 72 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए शाम 7:30 से 9:30 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है। तेज आंधी-बारिश की वजह से तीन मूर्ति मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जबकि लोधी रोड क्षेत्र में ओले गिरने की पुष्टि हुई है। पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार, भजनपुरा और गोकलपुरी जैसे इलाकों में तेज धूलभरी आंधी चली। अचानक उठे धूल के गुबार से विजिबिलिटी कम हो गई। दिल्ली में आंधी-तूफान के कारण तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए शाम 7:30 से 9:30 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों तक दिल्ली-NCR में इसी तरह की तेज हवाएं और बारिश जारी रह सकती है. लोगों को खुले में न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

बारिश के बाद गिरा तापमान, मेट्रो सेवा भी प्रभावित

मौसम विभाग के मुताबिक तामपान 37 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवाओं से कई इलाकों में पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के (टर्मिनल-3) पर धूलभरी आंधी चली. इसके बाद तेज बारिश भी हुई। इस खराब मौसम का असर मेट्रो सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली मेट्रो ने कहा, ‘शहर में तेज़ तूफान के चलते मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत मेट्रो की मूवमेंट को नियंत्रित किया गया है.’ कई रूटों पर मेट्रो कुछ देर के लिए रुकी रही या धीमी गति से चलाई गई।

नोएडा-गाजियाबाद में भी धूल भरी आंधी

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी तेज आंधी चली, कई जगहों से पेड़ गिरने की खबरें हैं, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। तेज हवाओं से कई इलाकों में पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गईइंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के (टर्मिनल-3) पर धूलभरी आंधी चली। इसके बाद तेज बारिश भी हुई। दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत भले मिली हो, लेकिन तेज आंधी से नोएडा के सेक्टर-15 में दुकान में लगे हुए बड़े होर्डिंग गिर गए। एक बड़ा होर्डिंग पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल पर गिरा। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। नोएडा के सेक्टर 10 से धूल भरी आंधी का नजारा दिख रहा है। इसके साथ ही यूपी के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस