विज्ञापन के लिए संपर्क करें

America में इजराइली दूतावास में 2 लोगों की हत्या, हत्यारों ने लगाए Free Palestine के नारे

America

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी कर इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या कर दी गई। यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजकर 5 मिनट (भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 6 बजकर 35 मिनट) पर यहूदी म्यूजियम के बाहर हुई। अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार रात वॉशिंगटन डीसी में यहूदी म्यूजियम में एक कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिकी यहूदी समिति ने किया था। तभी बाहर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। घटना के वक्त दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम से बाहर निकल रहे थे। इजराइली दूतावास ने प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे।

संदिग्धों ने गिरफ्तारी के बाद लगाए Free Palestine के नारे

घटना की जांच अब FBI की जॉइंट टेरिरिज्म टास्क फोर्स कर रही है। गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसने ‘फिलिस्तीन को आजाद करो’ के नारे लगाए। ये जानकारी वाशिंगटन के पुलिस चीफ के हवाले से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की हत्या के संदिग्ध को गोलीबारी से पहले म्यूजियम के बाहर टहलते देखा गया था। जब उसे हिरासत में लिया गया, तो वह Free Palestine के नारे लगाने लगा। संदिग्ध की पहचान शिकागो के रहने वाले 30 साल के एलियास रोड्रिगेज के रूप में हुई है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जताई संवेदना

इस पूरी घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आ गया है। ट्रंप ने कहा- “ये घटना भयानक और स्पष्ट रूप से यहूदी-विरोधी भावना पर आधारित हैं। ये अब समाप्त होनी चाहिए! नफरत और कट्टरपंथ के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताता हूं। बहुत दुख की बात है कि ऐसी चीजें हो सकती हैं! भगवान सभी का भला करे!”

‘यहूदी विरोधी आतंकवाद का एक घृणित कृत्य’

UN में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने गोलीबारी को यहूदी विरोधी आतंकवाद का एक घृणित कृत्य बताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राजनयिकों और यहूदी समुदाय को नुकसान पहुंचाना एक रेड लाइ को क्रॉस करने जैसा है. विश्वास है कि अमेरिकी अधिकारी इस आपराधिक कृत्य के लिए जिम्मेदारों खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

एंटी यहूदी घटनाओं के बढ़ने से लोगों में डर का माहौल

अमेरिका में बढ़ते एंटी यहूदी घटनाओं ने यहूदियों और इजराइल समर्थक लोगों में डर पैदा कर दिया है। अमेरिका में 20 लाख गाजा की आबादी को भुखमरी में धकेलने और उनका नरसंहार करने के लिए इजराइल का विरोध बढ़ गया है और ये अमेरिका तक दिखाई दे रहा है। अमेरिकी यहूदी समिति के CEO टेड ड्यूच ने कहा, “हम इस बात से स्तब्ध हैं कि आयोजन स्थल के बाहर हिंसा की एक अकल्पनीय घटना हुई। इस समय, जबकि हम पुलिस से इस बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ, हमारा ध्यान और हमारा दिल सिर्फ उन लोगों के साथ है जिन्हें नुकसान पहुंचाया गया और उनके परिवारों के साथ।”

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस