प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi in Rajasthan) आज राजस्थान के बीकानेर दौरे 6 हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास योजनाओं की शुरुआत और शिलान्यास किया। सुबह पीएम मोदी ने करणी माता मंदिर में दर्शन किए और फिर ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नए बने देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब पाकिस्तान से बात सिर्फ पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) को लेकर ही होगी। उन्होंने साफ कर दिया कि पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा। भारतीयों की जान से खेलने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है। हिंदुस्तान का लहू बहाने वालों को कतरे-कतरे का हिसाब चुकाना पड़ेगा।
‘दुनिया ने देखा कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है?’
बीकानेर के पलाना में हुई सभा में मोदी करीब 40 मिनट बोले। तीन बार ‘भारत माता की जय’ बोलने के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने राजस्थानी भाषा में जनता का अभिवादन करते हुए ‘थाने सबने राम-राम’ भी कहा। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। गोलियां पहलगाम में चली थीं, उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी और तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। पहलगाम हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह किए। दुनिया ने देखा कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है?
हमारी सेनाओं के शौर्य और पराक्रम ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। देश के दुश्मनों ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो नतीजा क्या होता है। pic.twitter.com/iK3sSU3zp2
— Narendra Modi (@narendramodi) May 22, 2025
जो सिंदूर मिटाने चले थे उन्हें मिट्टी में मिलाया है-PM Modi
पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा कि पांच साल पहले बालाकोट में देश ने एयरस्ट्राइक की थी। उसके बाद मेरी पहली जनसभा राजस्थान में हुई थी। वीर भूमि का ही ये तप है कि ऐसा संयोग फिर बना कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीकानेर में सभा हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि चूरू में मैंने कहा था सौगात मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा मैं देश नहीं झुकने दूंगा, आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता के साथ कहना चाहता हूं मैं देश के कोने-कोने में जो तिरंगा यात्राओं का हुजूम चल रहा है, उनसे कहना चाहूंगा कि जो सिंदूर मिटाने चले थे उन्हें मिट्टी में मिलाया है, जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है, जो सोचते थे कि भारत चुप रहेगी वह आज घरों में दुबके बैठे हुए हैं, जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे वह मलबे के देर में दबे हुए हैं।
जो सिंदूर मिटाने निकले थे…
उन्हें मिट्टी में मिलाया है।जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे…
आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है! pic.twitter.com/1juBwgjfgi— Narendra Modi (@narendramodi) May 22, 2025
यह नए भारत का नया स्वरूप है-PM Modi
पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियो, यह शोध प्रतिशोध का खेल नहीं है, यह न्याय का नया स्वरूप है। यह सिर्फ आक्रोश नहीं है, यह समस्त भारत का रौद्र रूप है। यह नए भारत का नया स्वरूप है। पहले घर में घुसकर किया था वार, अब सीधा सीने पर किया है प्रहार। आतंक का फन कुचलने की यही नीति है, यही भारत है, नया भारत है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के लिए तीन सूत्र तय कर दिए हैं। पहला – भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा। समय हमारी सेना तय करेगी, तरीका भी हमारी सेना तय करेगी और शर्तें भी हमारी होंगी। दूसरा – एटम बम की गीदड़-धमकियों से भारत डरने वाला नहीं है। तीसरा – आतंक के आकाओं और आतंकियों की सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे। उन्हें एक ही मानेंगे। पाकिस्तान का यह खेल अब नहीं चलेगा।
पिछले 11 सालों में अभूतपूर्व गति से काम हो रहा है-PM Modi
पीएम मोदी ने अपनी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कबा कि हमारे देश की सड़कें आधुनिक हों, देश की सड़कें और रेलवे स्टेशन आधुनिक हों — इसके लिए पिछले 11 सालों में अभूतपूर्व गति से काम किया गया है। आप कल्पना कर सकते हैं कि इंफ्रास्ट्रक्चर के इन कामों पर देश पहले जितना पैसा खर्च करता था, आज उससे 6 गुना ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है। आज भारत में हो रहे इन विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान है। भारत अपने ट्रेनों के नेटवर्क को भी आधुनिक कर रहा है। वंदे भारत ट्रेनें, अमृत भारत ट्रेनें, नमो भारत ट्रेनें — ये सब देश की नई गति और नई प्रगति को दर्शाती हैं। अब मालगाड़ियों के लिए भी अलग से पटरियां बनाई जा रही हैं। देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और इन सब के साथ ही हम एक साथ देश के क़रीब 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक बना रहे हैं। आधुनिक हो रहे इन रेलवे स्टेशनों को हमने अमृत भारत स्टेशन का नाम दिया है। इन 1,300 में से 100 से ज़्यादा अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं, जिनका उद्घाटन आज किया गया।
‘विकसित भारत’ के लिए आज देश में बहुत बड़ा महायज्ञ चल रहा है। अमृत भारत स्टेशनों के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स इसके बड़े उदाहरण हैं। pic.twitter.com/S9qRuEivmF
— Narendra Modi (@narendramodi) May 22, 2025
बच्चों से भी मिले PM Modi, ऑटोग्राफ भी दिया
बीकानेर के नाल एयरबेस पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और शूरवीरों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित देशनोक स्टेशन सहित देशभर के 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें राजस्थान के 8 स्टेशन भी शामिल हैं। देशनोक से सड़क मार्ग से होते हुए पीएम मोदी पलाना के जनसभा स्थल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और चरखा भेंट कर स्वागत किया। देशनोक रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री ने बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलों से सजी इस नई ट्रेन सेवा के शुभारंभ के दौरान पीएम मोदी ने तिरंगा लिए खड़े बच्चों से मुलाकात की, उनसे बात की और ऑटोग्राफ भी दिए।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1