प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात'(Mann Ki Baat) के 122वें एपिसोड में आतंकवाद का जिक्र किया। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने के लिए देशवासियों की सराहना की। साथ ही कहा कि हमारा संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जोश भर दिया है। साथियों, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। जिस शुद्धता के साथ, जिस सटीकता के साथ, हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया है, वह अद्भुत है।
आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है-PM Modi
पीएम मोदी ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है। मन की बात(Mann Ki Baat) कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना ने जबर्दस्त काम किया है। जनता संकल्प गीत गा रही है। देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है। कई परिवारों ने इसको जीवन का हिस्सा बना लिया है। उस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का नाम सिंदूर रखा गया है। उन्होंने कहा- आपने देखा होगा कि देश के कई शहरों, गांवों और छोटे शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हजारों लोग तिरंगा थामे, देश की सेनाओं के प्रति सम्मान और आदर प्रकट करने के लिए निकल पड़े। कई शहरों में बड़ी संख्या में युवा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने के लिए एकत्र हुए। हमने देखा, चंडीगढ़ के वीडियो वायरल हुए।
‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर एक नई ऊर्जा दिखाई दे रही है-PM Modi
पीएम मोदी ने कहा, “हमारे सैनिकों ने आतंक के ठिकानों को नष्ट कर दिया; यह उनका अदम्य साहस था, साथ ही भारत में बने हथियारों, उपकरणों और तकनीक की शक्ति भी थी। इस अभियान के बाद, पूरे देश में ‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर एक नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। एक अभिभावक ने कहा, “अब हम अपने बच्चों के लिए भारत में बने खिलौने ही खरीदेंगे। देशभक्ति की भावना बचपन से ही शुरू हो जाएगी।” कुछ परिवारों ने संकल्प लिया है, “हम अपनी अगली छुट्टियां देश की किसी खूबसूरत जगह पर बिताएंगे।” कई युवाओं ने ‘भारत में शादी’ करने का संकल्प लिया है; किसी ने यह भी कहा, “अब हम जो भी उपहार देंगे, वह किसी भारतीय कारीगर द्वारा बनाया जाएगा।”
पीएम ने किया छत्तीसगढ़ में हुए नक्सल ऑपरेशन का जिक्र
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए कहा, “मन की बात में हम छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर ऑलिंपिक्स और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब पर चर्चा कर चुके हैं। यहां के बच्चों में साइंस का पैशन है। वो स्पोर्ट्स में भी कमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं। इन लोगों ने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है। मुझे यह जानकार भी बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे हैं।”
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1