विज्ञापन के लिए संपर्क करें

गुजरात से PM Modi की पाकिस्तान को चेतावनी- मैं आतंकवाद के ठिकानों को मिट्टी में मिला दूंगा

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। यहां पहुंचने पर पीएम मोदी(PM Modi ) का जोरदार स्वागत किया गया। यहां से उन्होंने कई क्षेत्रों के लिए 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। यहां से उन्होंने दुश्मन देश पाकिस्तान को एक बार फिर साफ शब्दों में चेतावनी दी है। पीएम मोदी(PM Modi ) ने कहा- मैं पाकिस्तान के बच्चों को कहना चाहता हूं, आपके हुक्म नारा और आपकी सेना आतंकवाद के साये में पल रही है। वो आपके भविष्य को नष्ट कर रही है, इससे मुक्त होने के लिए आपको खुद आगे आने होगा। सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही। भारत की नीति और दिशा एकदम स्पष्ट हैं, भारत ने शांति और समृद्धि का रास्ता चुना है।

‘भारत पर आंख उठाने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे’

दाहोद में PM Modi ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी। हमने भी आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया।’ मोदी ने कहा, ‘आप बताइए… ऐसे हालात में क्या मोदी चुप बैठ सकता था। जब कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका भी मिटना तय हो जाता है। आतंक फैलाने वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना कितना मुश्किल होता है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। भारत पर आंख उठाने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर मानवता की रक्षा और आतंकवाद के अंत का मिशन है।

पाकिस्तान टेररिज्म को ही टूरिज्म मानता है-PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि भारत टूरिज्म पर विश्वास करता है, टूरिज्म लोगों को जोड़ता है। लेकिन पाकिस्तान जैसा देश भी है, जो टेररिज्म को ही टूरिज्म मानता है और ये दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के युवकों को तय करना होगा, बच्चों को तय करना होगा… क्या ये रास्ता उनके लिए ठीक है, क्या उनका भला हो रहा है। ये आपके भविष्य को नष्ट कर रही है। पाकिस्तान को आतंकी बीमारी से मुक्त करने के लिए पाकिस्तान के आवाम को आगे आना होगा।

मैं आतंकवाद के ठिकानों को मिट्टी में मिला दूंगा-PM Modi

पीएम मोदी(PM Modi ) ने कहा कि सीना तानकर बिहार की जनसभा में मैंने घोषणा की थी कि मैं आतंकवाद के ठिकानों को मिट्टी में मिला दूंगा। 15 दिन तक हमने इंतजार किया कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कोई कदम उठाएगा, लेकिन शायद आतंकवाद ही उनकी रोजी-रोटी है। जब उसने कुछ नहीं किया तो मैंने फिर देश की सेना को खुली छूट दे दी। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के नागरिकों और खासकर वहां के बच्चे… ये मोदी की बात कान खोलकर लो… ये आपकी सरकार और आपकी सेना आतंकवाद को समर्थन दे रही है। आतंकवाद पाकिस्तान की सरकार और सेना के लिए पैसा कमाने का जरिया बन गया है।

पीएम मोदी ने दी 53 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुज में आयोजित विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं में खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क में उत्पादित अक्षय ऊर्जा की निकासी के लिए ट्रांसमिशन परियोजनाएं, ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार और तापी में एक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट इकाई शामिल हैं। इनमें कांडला बंदरगाह और गुजरात सरकार की कई सड़क, जल और सौर परियोजनाएं भी शामिल हैं।

 

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस