इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2025) सीजन 18 का फाइनल मैच 3 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इससे पहले यहां समापन समारोह का आयोजन होगा, इसमें ऑपरेशन सिंदूर की सलफलता को सेलिब्रेट किया जाएगा। भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की कि समापन समारोह पूरी तरह से सशस्त्र बलों को समर्पित होगा। सेना, नौसेना, वायु सेना और रक्षा स्टाफ के प्रमुखों को 3 जून को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
समापन समारोह में सशस्त्र बलों को सम्मानित करेगा BCCI
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) की क्लोजिंग सेरेमनी ( Closing Ceremony) में भारतीय सशस्त्र बलों (IAF) को स्पेशल श्रद्धांजलि देने का प्लान बनाया है। ये सेरेमनी आईपीएल के फाइनल मैच के शुरू होने से पहले पहले 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पोर्टस्टार को यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय क्रिकेट शासी निकाय ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ-साथ सेना, नौसेना और वायु सेना प्रमुखों को भी आमंत्रित किया है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जब से आईपीएल फिर से शुरू हुआ है, तब से कई जगहों पर सेना को ट्रिब्यूट दिया जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में फैंस ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और बड़ी स्क्रीन पर सेना को धन्यवाद मैसेज दिए गए। इसके अलावा खिलाड़ियों ने मैच से पहले राष्ट्रगान भी गाया। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में चलाया गया था। जिसके तहत पाकिस्तान में बसे 9 आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया था। हालांकि, भारतीय सेना, रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री ने ये साफ कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। भारत आतंकी हमले को अब बर्दाश्त नहीं करने वाला है।
03 जून को अहमदाबाद में होगा IPL 2025 का फाइनल
29 मई से आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मैच शुरू होंगे। 29 तारीख को मुल्लांनपुर में होने वाले क्वालीफायर 1 की विजेता पहली फाइनलिस्ट टीम होगी, जो अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। इसके बाद 30 मई को मुल्लांपुर नपुर में एलिमिनेटर मैच होगा, जिसकी विजेता टीम क्वालीफायर 2 खेलने के लिए अहमदाबाद रवाना होगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। वहीं, क्वालीफायर 2 एक जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी विजेता टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी। खिताबी भिड़ंत 3 जून को अहमदाबाद में होगी, जिससे पहले यहां समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 10