विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Padma Awards Winner: 68 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, देखिए पूरी लिस्ट

Padma Awards Winner

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार, 27 मई को पद्म पुरस्कार 2025(Padma Awards Winner) के दूसरे चरण के प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया। दूसरे चरण का पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 68 प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया गया। इससे पहले पिछले महीने 28 तारीख को 71 गणमान्यों को पद्म अवॉर्डस विभूषित किया गया था। कुल 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाना है। शारदा सिन्हा समेत कुल 13 हस्तियों की ये अवॉर्ड मरणोपरांत दिया गया। राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, एस. जयशंकर, प्रल्हाद जोशी, जितेंद्र सिंह, जी. किशन रेड्डी और कई अन्य मंत्री और गणमान्य हस्तियां शामिल रहे हैं।

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार(Padma Awards Winner) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। इसे तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

किन्हें मिला पद्म श्री अवॉर्ड

इम्यूनोलॉजिस्ट और केजीएमयू के कुलपति नित्यानंद, फुटबॉलर इनिवलप्पिल मणि विजयन, सिंगर अश्विनी भिडे देशपांडे, अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ, मुखौटा निर्माता रेबा कांता महंत और संगीतकार रिकी ज्ञान केज, रंगमंच कलाकार और एक्टिंग ट्रेनर बैरी जॉन, पराई वादक वेलु आसन, व्यवसायी सज्जन भजनका, डॉ. नीरजा भटला, वैज्ञानिक अजय वी भट्ट, लेखक संत राम देसवाल, स्प्रिचुअल लीडर आचार्य जोनास मेजेट्टी और फारूक अहमद मीर को दिया गया।दिवंगत कथक नृत्यांगना कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया और दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा का यह सम्मान लाखिया के पोते और सिन्हा के बेटे ने लिया। अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री-लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का यह सम्मान देबरॉय की पत्नी और जोशी के बेटे ने ग्रहण किया।

किन्हें मिला पद्म भूषण सम्मान

नृत्यांगना और अभिनेता शोभना चंद्रकुमार, व्यवसायी नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी, पुरातत्वविद् कैलाश नाथ दीक्षित, नर्तक जतिन गोस्वामी, अभिनेता अनंत नाग और साध्वी ऋतंभरा को दिया गया।

बता दें कि सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों(Padma Awards Winner) का ऐलान किया था। 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया था। 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया गया। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 23 महिलाएं रहीं। इनमें 10 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी थे।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस