देश में मानसून (Monsoon) के आगमन के बाद उत्तर-भारत में तोजी से मौसम का मिजाज(Weather Update) बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मासून ने केरल में समय से पहले ही दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र तेलंगाना, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में उत्तर-पूर्व और पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्रवोत्तर राज्यों में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। बंगाल खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो अगले 24 घंटे में एक डिप्रेशन में बदल सकता है, जिसकी वजह से ओडिशा, झारखंड सहित कई राज्यों में बारिश की उम्मीद है।
धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है मॉनसून
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस साल सामान्य से काफी पहले भारत पहुंच गया है। 24 मई को यह केरल में दस्तक दे चुका है, जबकि मुंबई में यह 26 मई तक पहुंच गया, जो सामान्य तारीख से 16 दिन पहले है। दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून देश के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ा है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के शेष हिससों, तेलंगाना के अधिकांश अधिकांश हिस्सों,आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने आज भी कई राज्यों के लिए ऐसा ही अनुमान जताया है। साथ ही आईएमडी का मानना है कि आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश(Weather Update) हो सकती है।
अगले 48 घंटे इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज
देश के कई इलाकों में मॉनसून आगे बढ़ रहा है और इसके जल्द ही देश के अन्य स्थानों में भी छा जाने की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली-NCR में 28 मई से मौसम का मिजाज(Weather Update) फिर से बदलने वाला है। उत्तर भारत में दिल्ली सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश हो सकती है। 29 और 30 मई को भी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो 29 मई से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बारिश को यलो अलर्ट भी जारी किया है। 31 मई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। बिहार में 30 मई को बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 18 जून तक मासून दस्तक दे सकती है। वहीं, 1-2 जून तक बिहार में हल्की बारिश के आसार हैं। बात करें पश्चिम भारत की तो राजस्थान में भी लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर राज्यों की तो 28 और 29 मई यानी अगले 48 घंटे तक अरूणाचल प्रदेष, असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में जबदस्त बारिश की चेतावनी दी है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1