प्रधानंत्री मोदी(PM Modi) ने अपने पश्चिम बंगाल के दौरे पर अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बंगाल का विकास भारत के विकास की नींव है। हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए ममता बनर्जी को जमकर सुनाया। पीएम मोदी ने कहा कि ये समय पश्चिम बंगाल के लिए बहुत ही अहम है. ऐसे में यहां के नौजवान पर बहुत बड़ा दायित्व है. सभी को मिलकर बंगाल का भविष्य तय करना है। जानिए पीएम मोदी ने और क्या-क्या कहा?
‘TMC श्रमिकों की गाढ़ी कमाई लूटने की कोशिश कर रही है’
प्रधानंत्री मोदी(PM Modi) ने कहा कि आज देशभर में 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। मैं तो चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल में भी 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिले, लेकिन TMC सरकार ये नहीं करने दे रही है। प्रधानमंत्री ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि राज्य सरकार की flawed नीतियों के कारण कई चाय बागान बंद हो रहे हैं। उन्होंने पीएफ डिफॉल्ट्स को “शर्मनाक” बताया और कहा कि TMC श्रमिकों की गाढ़ी कमाई लूटने की कोशिश कर रही है और दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा ऐसा कभी नहीं होने देगी। ये समय बंगाल के लिए बेहद अहम यहां की सरकार ने तो जीवनभर की पूंजी राख कर दी गई है।
राज्य में समाज में हिंसा और अराजकता फैली हुई है-PM Modi
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को कई गंभीर संकटों से घिरा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में समाज में हिंसा और अराजकता फैली हुई है, माताओं और बहनों में असुरक्षा का भाव है और उनके साथ जघन्य अपराध हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में तुष्टीकरण के नाम पर गुंडागर्दी की छूट है।जनता पर अत्याचार से सरकार पर कोई असर नहीं। आज यहां जो हालात हैं वो साफ तौर पर बताता है कि बंगाल अराजकता में घिरा हुआ है। पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा कि बंगाल की जनता कह रही है कि मची है चीख पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार। मुर्शिदाबाद में क्या कुछ हुआ सबने देखा, वहां घर जलते रहे और पुलिस तमाशा देखती रही।
‘हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों का भविष्य बर्बाद कर दिया’
उन्होंने नौजवानों में फैल रही घोर निराशा और बेतहाशा बेरोजगारी को भी एक बड़ा संकट बताया। प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार को बड़ा संकट बताते हुए कहा कि इससे यहां के सिस्टम पर लोगों का विश्वास लगातार कम हो रहा है। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी की स्वार्थी राजनीति को बताया और कहा कि ये सरकार गरीबों का हक छीन रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि TMC सरकार ने हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ कुछ हजार शिक्षकों का विनाश नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा प्रणाली का पतन है। उन्होंने कहा कि TMC सरकार अपनी गलतियों को स्वीकार करने से इनकार कर रही है और इसके बजाय अदालतों को दोष दे रही है।
पाकिस्तान को तीन बार घर में घुसकर मारा है-PM Modi
इसके साथ ही मोदी ने रैली में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। प्रधानंत्री मोदी(PM Modi) ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तीन बार घर में घुसकर मारा है। समझ ले…ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो बर्बता की उसके बाद बंगाल में बहुत गुस्सा था। उसको मैं समझता था आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस किया। हमारी सेना ने उनको सिंदूर की शक्ति का अहसास करा दिया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1