विज्ञापन के लिए संपर्क करें

राजीव कृष्ण होंगे यूपी के नए डीजीपी, CM योगी के भरोसेमंद अधिकारियों में से एक

योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश को नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। राजीव कृष्णवर्तमान में डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिला है। राजीव कृष्ण वर्तमान में पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन और डीजी इंटेलीजेंस हैं। उनको भी कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। वह प्रदेश के लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी बने हैं। राजीव कृष्णा जून 2029 तक सेवा में बने रहेंगे।

CM योगी के सबसे भरोसेमंद ऑफिसर माने जाते हैं राजीव कृष्ण

राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से नोएडा के ही रहने वाले हैं। उनका पुलिस करियर 3 दशक से अधिक लंबा है। राजीव कृष्ण की गिनती प्रदेश के कर्मठ और साहसी निर्णय लेने वाले अधिकारियों में होती है। राजीव कृष्ण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद ऑफिसर भी माने जाते हैं। राज्य सरकार ने डीजीपी चयन के लिए नियमावली 2024 को मंजूरी दी है, लेकिन अभी तक समिति का गठन नहीं हुआ है. ऐसे में प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने पर राजीव कृष्ण को डीजीपी का प्रबल दावेदार थे। राजीव कृष्णा ने अपने पुलिस करियर की शुरुआत प्रयागराज में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के रूप में की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया>

हाईटेक पुलिसिंग सिस्टम के लिए जाने जाते हैं राजीव कृष्ण 

आईपीएस राजीव कृष्ण को अपराध पर रोकथाम लगाने और हाईटेक पुलिसिंग के लिए जाना जाता है। इन्हें ऑपरेशन पहचान एप के जरिए अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया। साथ ही ई-मालखानों से लेकर मुकदमों के ऑनलाइन रिकॉर्ड की सोच का श्रेय इन्हीं को दिया जाता है। उन्होंने बरेली, कानपुर और अलीगढ़ में ASP के रूप में कार्य किया। इसके अलावा फिरोजाबाद, इटावा, मथुरा, गौतम बुद्ध नगर, आगरा और लखनऊ में एसपी और एसएसपी के रूप में कार्य किया। साथ ही मायावती शासन के दौरान लखनऊ के डीआईजी और मेरठ रेंज के आईजी के रूप में कार्य किया।

उत्तर प्रदेश में फिर से कार्यवाहक डीजीपी

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से डीजीपी के नाम पर मंथन हो रहा था। कयास लगाए जा रहे थे कि वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार का सेवा विस्तार मिल सकता है। वह 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। लेकिन उसके उलट शासन के द्वारा राजीव कृष्ण को प्रदेश को नया डीजीपी बना दिया गया। राजीव कृष्ण वर्तमान में पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन और डीजी इंटेलीजेंस हैं। उनको भी कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। वह 2022 से प्रदेश के लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी बने हैं। 2022 से अबतक ये कार्यवाहक DGP बने हैं।

डीएस चौहान 1988 बैच ,13 मई 2022 से 31 मार्च 2023 तक
डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा 1988 बैच, एक अप्रैल 2023 से 31 मई 2023
विजय कुमार 1988 बैच, 1 जून 2023 से 31 जनवरी 2024
प्रशांत कुमार 1990 बैच, 1 फरवरी 2024 से 31 मई 2025 तक।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस