Rains in Northeast: पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 30 लोगों की मौत, रेड अलर्ट जारी
दक्षिण में मॉनसून की एंट्री के बाद देश के कई राज्यों में बारिश(Rains in Northeast) का दौर जारी है। देश पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले चार दिनों में भारी बारिश जारी है। लगातार हो रही बरसात से सिक्किम, असम, त्रिपुरा से लेकर अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। इस बाढ़ और लैंडस्लाइड से कम से कम 34 लोगों की मौत हुई है। जिसमें असम में 8, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं। भारतीय सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स को राहत और बचाव के लिए लगाया गया है। मौसम विभाग ने आज भी यहां पर भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने के लिए बोला है।
असम के 19 जिलों में लाखों लोग प्रभावित
असम में 19 जिलों के 764 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 3.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम में अब तक बाढ़ और भूस्खलन(Rains in Northeast) से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र नदी डिब्रूगढ़ और नीमतिघाट समेत कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है> इसके अलावा पांच अन्य नदियों का जलस्तर भी खतरे के स्तर को पार कर चुका है। 10 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आगाह किया कि राज्य और पड़ोसी क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के कारण निचले इलाकों और नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्थिति अधिक खराब होने की आशंका है।
कई सड़कें बंद, गांवों का संपर्क टूटा, राहत बचाव कार्य जारी
अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में लगातार बारिश(Rains in Northeast) से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। कई सड़कें बंद हो गई हैं और गांवों का संपर्क टूट गया है। रेल रूट और राजमार्ग जलमग्न हो गए हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के सैकड़ों गांवों में पानी भर गया है। हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। बाढ़ के कारण मणिपुर में 19 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश(Rains in Northeast) के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल पूर्वी जिले में हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने हालातों का लिया जायजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से इन राज्यों में हो रही भारी बारिश(Rains in Northeast) के बारे में बात की। वहीं मौसम विभाग (आईएमडी) ने आगामी सप्ताह, 6 जून तक के लिए अरुणाचल प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है 6 जून तक भारी बारिश(Rains in Northeast) होगी। बारिश के बाद आपदा प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ की टीमें और सेना के जवान राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं। हेलीकॉप्टर से भी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। बाढ़ और भारी बारिश के कारण प्रभावित इलाकों में स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। बाढ़ ने फसलों को नष्ट कर दिया है। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1