विज्ञापन के लिए संपर्क करें

RCB vs PBKS IPL Final Match: क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन की शानदार परफॉर्मेंस, पंजाब किंग्स ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

RCB vs PBKS Final Match

IPL 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स(RCB vs PBKS IPL Final Match) के बीच खेला जा रहा है। साल 2008 में लीग की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर अभी तक पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में आज किसी ना किसी का सालों का इंतजार खत्म होने वाला है। फाइनल से पहले IPL 2025 के समापन समारोह में बॉलीवुड के फेमस सिंगर शंकर महादेवन ने एक खास परफॉर्मेंस दिया। मशहूर गायक शंकर महादेवन और उनके बेटे देशभक्ति के गानों पर परफॉर्म किया हैं। पूरा स्टेडियम देशभक्ति के माहौल में डूब गया। इस दौरान शंकर के साथ उनके दोनों बेटों ने देशभक्ति के गाने गाए और भारतीय सशस्त्र बलों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंज उठा स्टेडियम 

मशहूर संगीतकार-गायक शंकर महादेवन ने IPL की शुरुआत में फिल्म ’83’ का गाना ‘लहरा दो’ गाया। आखिर में शंकर ने ‘सुनो गाैर से दुनिया वालों…’ गाने से अपनी परफार्मेंस का समापन किया। आईपीएल 2025 (RCB vs PBKS IPL Final Match) का समापन समारोह समाप्त हो गया है। मशहूर गायक शंकर महादेवन ने सशस्त्र बलों को समर्पित इस कार्यक्रम में देशभक्ति के गानों से समां बांध दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित किया गया। शंकर महादेवन ने ‘ऐ वतन’ और ‘कंधों से मिलते हैं कदम’ जैसे देशभक्ति गाने गाकर स्टेडियम का माहौल जोश में भर दिया। अंत में स्टेडियम में ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से स्टेडियम गूंज उठा। दर्शकदीर्घा पर मौजूद दर्शकों ने भी पूरे जोश के साथ भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया और दर्शक लगातार तिरंगा लहराते रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

नजरें कोहली और अय्यर पर, RCB करेगी पहले बल्लेबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या पंजाब किंग्स, बिंदास क्रिकेट का बॉस कौन होगा, यह देखना मेजदार होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में फैंस की नजरें विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पर होंगी। कोहली IPL की शुरुआत से ही आरसीबी का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला। यह आरसीबी और विराट का चौथा आईपीएल फाइनल(RCB vs PBKS IPL Final Match) होगा। दूसरी तरफ, श्रेयस अय्यर के पास लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने का बेहतरीन अवसर रहेगा। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक और ऐतिहासिक मुकाबले की उम्मीद है, जहां दोनों टीमें अपने खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। यह गेंदबाजों और बल्लेबाजों का एक दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। फाइनल मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

ये होगी दोनों टीम की Playing XI

Royal Challengers Bengaluru– फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड

Punjab Kings-प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस