Ayodhya Ram Mandir: राजा राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा, CM योगी ने उतारी आरती

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। राम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार समेत आज 7 मंदिरो में प्राण प्रतिष्ठा का महाअनुष्ठान संपन्न हुआ। धर्माचार्यों के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा के मौके पर हुई इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने विग्रह की आरती उतारी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 11.25 से 11.40 बजे तक हुआ। रामलला के गर्भगृह के ऊपर यानी फर्स्ट फ्लोर में राम दरबार बनाया गया है। मंदिर के पहले तल पर स्थापित इस दरबार में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और हनुमान विराजमान हो गए हैं। राजा राम के साथ सात मंदिरों में भी स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसमें परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्नि कोण में प्रथम पूज्य श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में महाबली हनुमान, नैरित्र कोण में प्रत्यक्ष देवता सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
दक्षिणे लक्ष्मणो यस्य वामे च जनकात्मजा।
पुरतो मारुतिर्यस्य तं वन्दे रघुनन्दनम्॥जिसके दाहिने लक्ष्मण हैं, बाएँ जनकनंदिनी सीता हैं, और जिसके सम्मुख पवनपुत्र हनुमान हैं, मैं उन रघुकुलनंदन श्रीराम को नमस्कार करता हूँ।
On whose right stands Lakshmana, on whose left Sita ji, and in… pic.twitter.com/XhLTpnbsMc
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) June 5, 2025
101 वैदिक आचार्यों द्वारा संपन्न कराया गया प्राण प्रतिष्ठा समारोह
ये प्राण प्रतिष्ठा समारोह 101 वैदिक आचार्यों द्वारा संपन्न कराया गया। लखनऊ से 56 भोग द्वारा 62000 प्रसाद के पैकेट भेजे गए, जिनमें 60000 बूंदी के लड्डू और 2000 बर्फी के पैकेट शामिल हैं। ये प्रसाद आम जनता में वितरित किया जाएगा। वहीं रामदरबार के लिए सूरत के कारोबारी मुकेश पटेल ने हीरे, सोने-चांदी के आभूषण दान दिए हैं। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश नेवादिया ने कहा- दान दिए आभूषणों में एक हजार कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 300 कैरेट रुबी से 11 मुकुट बनाए गए हैं। इनके अलावा, गले का हार, कान के कुंडल, माथे का तिलक, चारों भाइयों के लिए धनुष-बाण हैं। इन आभूषणों को चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या लाया गया। इसे राम मंदिर ट्रस्ट को दान किया गया।
अयोध्या पहुंच सीएम योगी ने रामलला के दर्शन किए
प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी ने अयोध्या(Ayodhya Ram Mandir) पहुंच रामलला के दर्शन किए। संयोग से, आज ही के दिन मुख्यमंत्री का 53वां जन्मदिन भी है और उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया अयोध्या के संतों-महंतों का कहना है कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा। अनुमान है कि 6 जून से मंदिर आम जनता के लिए दर्शन के लिए खोला जा सकता है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के 16 महीने बाद यह समारोह हुआ है। 22 जनवरी 2024 यानी 498 दिन पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।
बुधवार को राम मंदिर में निकाली गई थी भव्य पालकी यात्रा
इससे पहले बुधवार को राम मंदिर(Ayodhya Ram Mandir) में भव्य पालकी यात्रा निकाली गई थी। इसमें राम दरबार, शिव, शेषावतार, मां अन्नापूर्णा, मां दुर्गा, भगवान सूर्य देव, गणेश जी और बजरंगबली समेत 8 देवी-देवताओं की उत्सव मूर्तियाों को राम लला के दर्शन कराए गए थे। इन सभी को पालकी में मखमल की चादर पर विराजमान कर भ्रमण कराया गया था. यह आयोजन देव विग्रहों की स्थापना के पहले अनिवार्य रूप से होने वाले नगर भ्रमण का प्रतीक रहा।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7