Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, 241 लोगों की मौत की !
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। जहां एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एअर इंडिया के इस विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन की उड़ान पर था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रवाना किया गया। सभी आपात सेवाओं को बचाव और राहत कार्य में लगा दिया गया है हादसे के बाद पूरे इलाके में हर तरह धुंआ ही धुंआ छाया रहा।
एयरपोर्ट की बाउंड्री भी क्रॉस नहीं कर पाया था विमान
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के बाद यह एयरपोर्ट की बाउंड्री भी क्रॉस नहीं कर पाया था कि इसमें धमाका हो गया। इसके बाद विमान आगे के गोले में तब्दील हो गया। विमान का मलबा दूर तक बिखरा हुआ है। क्रैश होने के बाद विमान का मलबा आसपास की इमारतों पर गिरा, जिससे वहां भी आग लग गई। यहां तक कि वहां पार्क किए गए वाहनों में भी आग लग गई। नजदीक ही जिला अस्पताल है, जहां सभी डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है।
विमान में अधिकांश यात्री विदेशी
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे। बताया जा रहा है कि इस विमान में अधिकांश यात्री विदेशी थे। विमान की क्षमता 300 यात्रियों की है। हालांकि इस फ्लाइट में 242 यात्री सवार थे। अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि कितने यात्री हताहत हुए हैं। आसपास के अस्पतालों में आपातकालीन तैयार की गई है। धमाके के साथ विमान टूटकर गिरा है। सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तैनाती मौके पर की गई है। अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है। बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था।
🚒 राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और मेडिकल टीमें घटनास्थल पर पहुँच गईं। स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है, ताकि किसी और को नुकसान न हो। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
🙏 दहशत के साए में मेघानी
इस हादसे ने मेघानी इलाके में गहरी छाप छोड़ दी है। बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक — सभी लोग डरे हुए हैं। कुछ लोगों के घरों की खिड़कियां टूट गईं, गाड़ियों में आग लग गई, और सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई।
🕊️ प्रार्थना और उम्मीद
हर कोई यही दुआ कर रहा है कि इस भयावह हादसे में जान का नुकसान कम से कम हो। सोशल मीडिया पर लोग हादसे की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं, और प्रशासन से पारदर्शी जानकारी की माँग कर रहे हैं।
हमारी टीम पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करती है।
घटनाक्रम पर हमारी नज़र बनी हुई है। जैसे ही नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको अपडेट करते रहेंगे।
📰 आपसे निवेदन है कि अफवाहों से बचें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 10