विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Ahmedabad Plane Crash: अमित शाह बोले-विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था, किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला

अमित शाह

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया है। विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवारों के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। देशभर के लोग इस हादसे के बारे में सुनकर दुख और चिंता में हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद प्लेन हादसे की घटना पर पूरा देश दुखी है और दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ खड़ा है। वह पीड़ित परिवारों के प्रति सरकार की तरफ से गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।

‘सवा लाख लीटर ईंधन विमान के अंदर था, उसकी वजह से किसी को बचाने का मौका नहीं मिला’

अमित शाह ने बताया कि इस विमान में कुल मिलाकर देश और विदेश के 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इसमें से 1 यात्री के बचने का अच्छा समाचार मिला है। मैं उनको मिलकर आया हूं। मृत्यु का आकड़ा DNA परीक्षण और यात्रियों की पहचान के बाद ही अधिकृत रूप से जारी होगा। गुजरात सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया था। सभी ने एक साथ मिलकर राहत-बचाव कार्य चालू किया। उन्होंने कहा कि गरमी और सवा लाख लीटर ईंधन जो विमान के अंदर था, उसकी वजह से किसी को बचाने का मौका नहीं मिला। मैं घटनास्थल पर भी जाकर होकर आया हूं। सभी को निकालने का काम लगभग पूरा हो चुका है।

विमान क्रैश में इकलौते बचे यात्री से अमित शाह ने की मुलाकात

गृह मंत्री ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि विदेश में जिनके परिजन हैं उन्हें सूचना दे दिया गया है। जैसे ही वे यहां आएंगे उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। मृतकों के डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं। गुजरात में ही केवल 1000 के करीब डीएनए जांच करने होंगे। डीएनए टेस्टिंग के लिए गुजरात के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हादसे के बाद अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में विमान क्रैश में इकलौते बचे यात्री से मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के घायल डॉक्टरों और दूसरे मेडिकल के छात्रों से मुलाकात की।

242 में सिर्फ दो यात्री जिंदा बचे

अहमदाबाद में सबसे बड़ा प्लेन क्रैश हुआ है। एयर इंडिया के विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर टेक ऑफ किया। ठीक 9 मिनट बाद 625 फीट की ऊंचाई पर विमान क्रैश हो गया है। विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में 240 लोगों की मौत हुई है। जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किए जाने की उम्मीद है। प्लन हादसे में सिर्फ दो यात्री जीवित बचे हैं। इनमें एक सीट संख्या 11 ए पर बैठे रमेश विश्वास कुमार शामिल हैं। मरने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी हैं। वह लंदन अपने परिवार के पास जा रहे थे। उनकी पत्नी अंजलि वहीं पर हैं। जल्द ही उनके भारत लौटने की जानकारी सामने आई है।

टाटा संस ने किया मुआवजे का ऐलान

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर टाटा समूह ने ऐलान किया है कि प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा। समूह ने कहा है कि हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। इसके अतिरिक्त, हम बी.जे. मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस