उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है। चारों धाम में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 2 मई को कपाट खुलने के बाद से मात्र 42 दिनों में केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) में 10 लाख से अधिक भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। मौसम कि तमाम दुशवारियों और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी केदारनाथ धाम कि यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ा है। हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर बाबा के चरणों में पहुंच रहे हैं। धाम में शाम की आरती के दौरान हजारों श्रद्धालु एक साथ शामिल हो रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर दिव्यता और भक्ति से गूंज उठता है। हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।
2 मई को खुले थे केदारनाथ धाम के कपाट
इस बार 2 मई को बाबा केदारनाथ(Kedarnath Yatra) के कपाट आम भक्तों के लिए खोले गए थे। तब से लगातार हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं।अभी तक 1018540 श्रद्धालु बाबा केदार का आशीर्वाद ले चुके हैं। जबकि 13 जून को 24509 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। आंकड़ों के अनुसार, इस बार की केदारनाथ यात्रा न सिर्फ चारधाम यात्रा की तुलना में सबसे बड़ी साबित हो रही है, बल्कि यह अब तक की सबसे रिकॉर्ड ब्रेकिंग यात्रा बन चुकी है। प्रशासन द्वारा इस बार पहली बार लागू किए गए टोकन सिस्टम ने दर्शन प्रक्रिया को और व्यवस्थित किया है। इसकी मदद से भक्त कम समय में मंदिर के गर्भगृह में दर्शन कर पा रहे हैं।
दिन-रात खुला है इस बार बाबा केदार का मंदिर
उत्तराखंड में विषम मौसम के बावजूद भी केदारनाथ यात्रा में भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही। हर दिन हजारों की संख्या में यात्री केदारनाथ की कठिन चढ़ाई पार कर मंदिर पहुंच रहे हैं। सांयकालीन आरती में भक्त शामिल हो रहे हैं। गर्भगृह तक पहुंचने में लगने वाला समय काफी कम हुआ है और दर्शन व्यवस्थित हो रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर को दिन-रात खुला रखने का निर्णय भी भक्तों के लिए वरदान साबित हुआ है, जिससे दर्शन सुगम और सुचारू हो रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से पैदल मार्ग, टेंट, स्वास्थ्य सेवाएं, जलापूर्ति और सफाई की व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
गंगोत्री-यमुनोत्री और बद्रीनाथ में भी लगा श्रद्धालुओं का तांता
यमुनोत्री धाम- चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम से होती है, धाम के कपाट 30 अप्रैल को खोले गए थे। जिसके बाद यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अभी तक 460335, श्रद्धालु मां यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं. वहीं आज 13 जून को 10840 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम की यात्री की।
गंगोत्री धाम- चारधाम यात्रा का दूसरा पड़ाव गंगोत्री धाम है। गंगोत्री धाम में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 30 अप्रैल से शुरू हुई गंगोत्री धाम की यात्रा में अभी तक 463332 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं 13 जून को 11923 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।
बदरीनाथ धाम- चारधाम यात्रा का आखिरी पड़ाव बदरीनाथ धाम की यात्रा है। अभी तक 790913 श्रद्धाल बदरीनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। वहीं 13 जून को 19544 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कए।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1