उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बाद लोगों को बारिश का इंतजार(Weather Update) है। केरल में मानसून ने एक हफ्ते पहले दस्तक दी, लेकिन उसके बाद कुछ दिनों तक सुस्त हो गया। हालांकि, अब एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग(Weather Update) ने कहा है कि 24 जून तक उत्तर भारत में मौसम सुहाना बना रहेगा, आईएमडी ने गुरुवार को भी कई हिस्सों में हल्की बारिश की आशंका को व्यक्त किया है
20 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश
मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर से मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत समेत 20 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश(Weather Update) हो रही है। अगले दो से पांच दिन में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग(Weather Update) ने बताया कि 19 से 22 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। 19, 22 और 23 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ओडिशा और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है।
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबकि 19-24 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश(Weather Update) हो सकती है। यूपी के कई इलामों में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बुधवार को आधिकारिक रूप से उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में पहुंच गया। यूपी में मॉनसून के पहुंचने के बाद भारी बारिश(Weather Update) हुई है। हालांकि, मॉनसून 13 जून की अपनी सामान्य तिथि से पांच दिन की देरी से पहुंचा है। आज काशी, चंदौली, जौनपुर , बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद , लखनऊ, हरदोई, संभल, झांसी, जालौन, अमेठी में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं तो वहीं लखनऊ, रायबरेली में तेज बारिश हो सकती है।
बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज बिहार में भारी बारिश हो सकती है। बिहार में भी मानसूनी बारिश होनी शुरु हो गई है। पटना, कटियार, दरभंगा, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में बारिश का अलर्ट जारी है। इसके साथ ही अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
पहाड़ी राज्यों में 23 जून तक ऑरेंज अलर्ट
22 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और 20 से 23 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडिगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है और उसके बाद कोई बड़े बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों में मॉनसून के पहुंचने के संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों में मॉनसून पहुंच सकता है। राज्य में शनिवार और रविवार के लिए कुथ स्थानों पर भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को बारिश हो सकती है। राज्य में मानसून समय से पहले पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश(Weather Update) भी हो सकती है। देश की राजधानी समेत कई राज्यों में अभी प्री मानसून बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 20 से 23 जून के बीच एंट्री हो सकती है। दिल्ली में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश(Weather Update) होगी। यही नहीं दिल्ली में 25 जून तक बारिश रह सकती है. साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी आशंका है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 12