तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला टेस्ट हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का दूसरा दिन है। लंच तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 7 विकेट पर 454 रन बना लिए हैं। लंच ब्रेक से ठीक पहले शार्दूल ठाकुर को बेन स्टोक्स और ऋषभ पंत (Rishabh Pant ) को जोश टंग ने पवेलियन भेजा। पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत(Rishabh Pant ) ने शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। पंत अब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले नामित विकेटकीपर बन गए हैं।
पंत बने टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह शतक बेहद मुश्किल हालात में बनाया, जब टीम को एक मजबूत साझेदारी की सख्त जरूरत थी। यह पंत(Rishabh Pant ) का सातवां टेस्ट शतक है और इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऋषभ पंत(Rishabh Pant ) अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने अपने करियर में 6 टेस्ट शतक लगाए थे। यही नहीं इंग्लैंड में उनका तीसरा शतक रहा। इस शतक के साथ ही पंत विदेशी सरज़मीं पर सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
Rishabh Pant के लिए यह उपलब्धि उनके टेस्ट करियर और भारतीय क्रिकेट दोनों के लिए गर्व का पल है। लीड्स की पिच पर जहां इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ों ने मुश्किलें खड़ी कीं, वहां पंत ने धैर्य और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया। उन्होंने 146 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी यह पारी तेज़, आत्मविश्वास से भरी और समझदारी से खेली गई थी। पंत का यह कारनामा उन्हें भारत के टेस्ट इतिहास में एक खास मुकाम पर ले जाने का काम किया है। पंत की यह पारी सिर्फ आंकड़ों में ही नहीं, बल्कि उनकी काबिलियत और जज्बे को भी बताती है।
पहले सेशन के आखिरी घंटे में इंग्लैंड ने की वापसी
मैच के हाल की बात करें तो दूसरे दिन के पहले सेशन का पहला घंटा जहां भारतीय टीम के नाम रहा और ऋषभ पंत(Rishabh Pant ) ने अपना शतक लगाया, तो आखिरी घंटा इंग्लैंड के नाम रहा, जिसने चार विकेट झटके। इंग्लैंड ने शुभमन गिल, करुण नायर, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर का विकेट हासिल किया। लंच के ऐलान पर, भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 454 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 2 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। लंच ब्रेक से ठीक पहले शार्दूल ठाकुर को बेन स्टोक्स और ऋषभ पंत (134 रन) को जोश टंग ने पवेलियन भेजा। वहीं, 8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे करुण नायर शून्य पर आउट हुए। उन्हें ओली पॉप ने स्टोक्स की बॉल पर कैच किया। कप्तान शुभमन गिल (147 रन) शोएब बसीर ने कैच आउट कराया। पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने 359/3 का स्कोर कर लिया था। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स 4 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने पहले दिन बेन स्टोक्स ने यशस्वी जायसवाल (101 रन) और साई सुदर्शन (शून्य) को आउट किया था। केएल राहुल (41 रन) को ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 10