Israel-Iran Tension: खामेनेई ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! इन तीन मौलवियों में से कोई बनेगा ईरान का अगला सुप्रीम लीडर
ईरान और इजरायल के बीच संर्घष(Israel-Iran Tension) जारी है। ईरान-इजराइल के बीच जारी जंग में अब आधिकारिक तौर पर अमेरिका की एंट्री हो चुकी है। इस बात की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। देर रात अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं।वहीं इजरायल रक्षा सेना (IDF) लगातार आईआरजीसी के बड़े सैन्य अधिकारियों और बड़ी हस्तियों को खत्म कर रहा है। इजराइल के खुफिया एजेंसी मोसाद की ओर से लगातार टारगेट किलिंग और हमलों के बीच खामेनेई का बहुत बड़ा फैसला लिया है। ईरान के सुप्रीम लीडर ने अपना उत्तराधिकारी तय कर लिया है और उत्तराधिकारी के लिए 3 लोगों के नाम दिए गए हैं, इन्ही 3 नामों में से 1 ईरान का अगला सुप्रीम लीडर बनेगा। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि इन तीन लोगों में अली खामेनेई का बेटा मोजतबा शामिल नहीं है।
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी?
खामेनेई ने ऐसे समय पर ईरान के अगले सुप्रीम लीडर के नाम पर फैसला लिया है, जब देश पर इजरायल भीषण हवाई हमले(Israel-Iran Tension) कर रहा है। इजरायल ने बार-बार खामेनेई की हत्या की धमकी दी है। ऐसे में खामेनेई ने परिवार के साथ फिलहाल तेहरान के पास एक अंडरग्राउंड बंकर में शरण ले रखी है। इसी सुरक्षित ठिकाने से वह सत्ता से जुड़े फैसले ले रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायली हमलों में मारे गए शीर्ष सैन्य कमांडरों की जगह नए अफसरों की नियुक्त की है। साथ ही अपने उत्तराधिकारी को चुनने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ईरान अधिकारियों की ओर से सिर्फ ये जानकारी दी गई है कि उत्तराधिकारी के लिए तीन नाम चुने गए हैं, लेकिन ये नहीं बताया गया है कि ये तीन नाम कौन हैं। जो संभावित नाम है वो कौन हो सकते हैं आईए जानते हैं
सुप्रीम लीडर बनने की रेस में ये नाम हैं सबसे आगे
- अलीरेजा अराफी- अलीरेजा खामेनेई के करीबियों में शामिल और नई तकनीक अपनाने के हिमायती हैं। वे कोम सेमिनरी के प्रमुख और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनकी धार्मिक योग्यता और खामेनेई के करीबी होने के कारण उन्हें एक संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है।
- अली असगर हेजाजी- अली राजनीतिक सुरक्षा मामलों के मंत्री और उनके पास ईरानी खुफिया विभाग की जिम्मेदारी है। उनकी पर्दे के पीछे की प्रभावशाली भूमिका और रणनीतिक निर्णय लेने में भागीदारी उन्हें एक संभावित उम्मीदवार बनाती है।
- हासिम हुसैनी बुशहरी- हासिम हुसैनी बुशहरी ने प्रमुख धर्मगुरु के तौर पर अपनी पहचान बनाई है और विशेषज्ञ सभा के पहले उप-प्रधान है. वह भी ईरान के अगले सुप्रीम लीडर बन सकते हैं।
- अली अकबर वेलायती- वह ईरान के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके हैं, US से परमाणु प्रोग्राम पर बात में शामिल हैं। वह भी इस दौड़ में शामिल हैं।
खामेनेई का बेटा का नाम ना होना चौंकाने वाला फैसला
अब तक माना जा रहा था कि खामेनेई का बेटा ही उनका उत्तराधिकारी होगा। लेकिन तीन नए नामों के सामने आने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। पिछली रिपोर्टों में कहा गया था कि खामेनेई अपने बेटे को अपनी मौत के बाद पदभार संभालने के लिए तैयार कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा, जो एक मौलवी भी हैं और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के करीबी हैं, उनके बारे में अफवाह थी कि वे सबसे आगे चल रहे हैं, मगर वे उम्मीदवारों में शामिल नहीं हैं। ईरान के पूर्व रूढ़िवादी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को भी 2024 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने से पहले सबसे आगे चलने वाला उम्मीदवार माना जा रहा था।
Israel-Iran Tension: खामेनेई ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! इन तीन मौलवियों में से कोई बनेगा ईरान का अगला सुप्रीम लीडर
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 0
Views Today :