पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश से पूरे देश को गर्मी से राहत(Weather Update) मिल गई है। बारिश के बूंदें हर राज्य को भिगा रही हैं। ऐसे में कई राज्यों में हल्की बारिश तो कहीं पर तेज बारिश से तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश के आठ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, दिल्ली को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मानसून देश के अधिकतर हिस्सों तक पहुंच चुका है और आने वाले दो दिनों में इसके पूरे देश में फैलने की संभावना है।
22 से 28 जून देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 से 28 जून 2025 तक दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, और मध्य प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश (Weather Update) की चेतावनी जारी की है। मानसून की सक्रियता के कारण इन राज्यों में तेज हवाओं, आकाशीय बिजली, और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती हवाओं और निम्न दबाव के क्षेत्रों ने मानसून को और मजबूत किया है, जिसका असर अगले एक हफ्ते तक देश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश में भी 22 से 26 जून तक बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी 22 से 26 जून के बीच पश्चिमी जिलों में भारी बारिश (Weather Update) की चेतावनी दी गई है, खासतौर पर 24 और 25 जून को वेस्ट यूपी में अधिक तीव्रता देखने को मिल सकती है। बारिश के साथ तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है। पूर्वी राजस्थान से सटी सीमा क्षेत्रों पर भी मौसम का असर देखा जा सकता है। पूर्वी यूपी की बात करें तो कुछ जगह ऐसी हैं जहां मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
बिहार में 23 जून यानी आज उत्तर पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग में बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, औरंगाबाद, रोहतास, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय में सोमवार को झमाझम बारिश की उम्मीद है इसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी है।
दिल्ली हरियाणा को मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत
दिल्ली और हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून तक मानसून पूरी तरह से राज्य में पहुंच जाएगा। वहीं 24 जून से 27 जून के बीच गरज चमक, तेज हवाएं और मध्यम से तेज बारिश होने की भी संभावना (Weather Update) है। वहीं अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान हल्की आंधी के साथ तेज़ बारिश का दौर बना रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट तो होगी, लेकिन जलजमाव और ट्रैफिक जैसी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 0
Views Today :