विज्ञापन के लिए संपर्क करें

KKR vs SRH Dream 11 Prediction: पहला क्वालीफायर आज, ये 11 खिलाड़ी कर सकते हैं आपको मालामाल

IPL  2024 अपने आखिरी चरण में है। लीग मैचों के बाद आज से अब प्लेऑफ के मुकाबले शुरु हो रहे हैं। आईपीएल के पहले क्वालिफायर में मंगलवार को कोलकाता नाइटराइडर्स(KKR) का सामना  सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होगा। दोनों ही टीमों ने इस सत्र में आक्रामक खेल दिखाया। केकेआर इस साल आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम थी, जबकि सनराइजर्स ने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया था।

आज के इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे 26 मई को चेन्नई में होने वाले फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम को एलिमिनेटर की विजेता टीम के साथ दूसरे क्वालिफायर के रूप में फाइनल प्रवेश का एक मौका और मिलेगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। रोमांचक मैच से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

Dream 11 Prediction

विकेटकीपर – हेनरिच क्‍लासेन

बल्‍लेबाज – श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी।

ऑलराउंडर्स – आंद्रे रसेल, सुनील नरेन

गेंदबाज – भुवनेश्‍वर कुमार, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

कप्तान-सुनील नरेन

उपकप्तान-अभिषेक शर्मा

KKR vs SRH Playing XI(संभावित)
कोलकाता: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा या अनूकूल रॉय (इम्पैक्ट प्लेयर)

हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, टी नटराजन (इम्पैक्ट प्लेयर)

Note: इस खबर में सुझाए गए नामों पर आप अपने विकेकानुसार फैसला लें। ये सिर्फ Newsviews का अपना प्रडिक्शन है, आप इस खबर के माध्यम से अपने समीकरण अपने विवेकानुसार बना सकते हैं।

 

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस