विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाले PAK मेजर अब्बास की मौत, इस आतंकी संगठन से हुआ था सामना
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को साल 2019 के दौरान हिरासत में लेने का दावा करने वाले पाकिस्तान की सेना के मेजर मोइज अब्बास शाह की मौत हो गई है। पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान इलाके में तहरीक ए तालिबान (TTP) के साथ एनकाउंटर में गोली लगने से मेजर मोइज अब्बास शाह की मौत हो गई है। पाकिस्तान से सामने आ रही ये खबर आग की तरह फैल रही है और अभिनंदन से जुड़े होने की वजह से इंडिया तक ये जानकारी पहुंची है। खबरों की मानें तो मेजर मोइज अब्बास शाह से तहरीक की भिड़ंत साउथ वाजीरिस्तान में हुई थी जहां उसको मार गिराया गया। इस खबर से पाकिस्तानी आर्मी में खलबली मच गई है।
पाक सेना की स्पेशल सर्विस ग्रुप का अफसर था मेजर अब्बास
मेजर अब्बास की मौत पाकिस्तान के वजीरिस्तान क्षेत्र में हुई है। पाकिस्तानी सेना द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इलाके में सुरक्षा बलों की एक टीम तहरीक-ए-तालिबान के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी, जिसका नेतृत्व मेजर अब्बास कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से मेजर अब्बास और सेना के लांस नायक जिब्रानुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। इस ऑपरेशन में टीटीपी के 11 लड़ाके भी मारे गए। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, अब्बास स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) में मेजर के पद पर तैनात थे। उनकी उम्र 37 वर्ष बताई जा रही है। मेजर मुईज अब्बास शाह पाकिस्तान के चकवाल से ताल्लुक रखते था और वह पाक सेना की स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) का अफसर था। मेजर मुईज अब्बास शाह का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच बालाकोट हवाई हमले के बाद तनाव चरम पर था।
अभिनंदन की वजह से मशहूर हुआ था मेजर मोइज अब्बास
मेजर मोइज अब्बास शाह इंडियन एयरफोर्स के जवान अभिनंदन की वजह से मशहूर हो गया था और इसके बाद वो कई इंटरव्यू में भी नजर आया था। मेजर मुईज अब्बास ने 2019 में भारत के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान में ‘गिरफ्तार’ किया था।ये गिरफ्तारी तब की थी जब अभिनंदन के प्लेन पाकिस्तान में क्रैश हो गया था और वह घायल थे। उस दौरान भारत के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान मिग-21 बाइसन जेट उड़ा रहे थे। कुछ तकनीकी खराबी के बाद अभिनंदन के जहाज पाक सीमा में जा गिरा था। इसके बाद घायल अवस्था में अभिनंदन को मेजर मुईज अब्बास शाह ने गिरफ्तार कर लिया। मेजर मुईज ने तब गिरफ्तारी का दावा करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन भारत को पाकिस्तान घुटने टेकने पड़े और उसने विंग कमांडर अभिनंदन को सकुशल वापस भेजा था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 12