विज्ञापन के लिए संपर्क करें

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर BJP का बड़ा एक्शन, NDA उम्मीदवार के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

भोजपुरी सुपरस्टार और बिहार के काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को BJP ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखाया है। पवन सिंह को पार्टी से निकालने का आदेश बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आदेश पर जारी हुआ है। पवन सिंह पर आरोप है कि वह एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं और उनका यह कार्य दल विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है और पार्टी अनुशासन के खिलाफ ये कार्य किया गया है। पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।


बता दें कि भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को भाजपा ने पहले पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उन्होंने तीन दिन बाद ही चुनाव न लड़ने की बात कह कर टिकट वापस कर दिया। पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा से टिकट मांग रहे थे। हालांकि इसके बाद पार्टी ने आसनसोल से दूसरे उम्मीदवार को टिकट दिया और फिर पवन सिंह ने निर्दलीय नामांकन भर दिया। काराकाट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा NDA के अधिकृत उम्मीदवार हैं। पवन सिंह के चुनाव लड़ने से काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। INDI महागठबंधन की ओर से सीपीआईएमएल के राजाराम सिंह कुशवाहा यहां से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस