विज्ञापन के लिए संपर्क करें

टी राजा सिंह ने BJP से दिया इस्तीफा, अलाकमान के इस निर्णय के विरोध में छोड़ी पार्टी

तेलंगाना के फायर ब्रांड नेता और गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तेलंगाना पार्टी नेतृत्व के साथ कुछ दिनों से उनका विवाद चल रहा था। टी राजा ने पूर्व एमएलसी रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाने की खबरों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। टी. राजा सिंह ने सदमे और निराशा का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को अपना इस्तीफा भेजा है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया इस्तीफा

टी राजा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। बीजेपी MLA टी राजा सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बहुत से लोगों की चुप्पी को सहमति नहीं समझा जाना चाहिए। मैं सिर्फ़ अपने लिए नहीं, बल्कि उन अनगिनत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं जो हमारे साथ आस्था के साथ खड़े थे और जो आज निराश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बतौर एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि भले ही मैं पार्टी से अलग हो रहा हूं, लेकिन मैं हिंदुत्व की विचारधारा और हमारे धर्म और गोशामहल के लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। मैं अपनी आवाज उठाता रहूंगा और हिंदू समुदाय के साथ और भी अधिक मजबूती से खड़ा रहूंगा।

एन. रामचंदर राव हो सकते हैं तेलांगना बीजेपी के नए अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अपने वरिष्ठ नेता एन. रामचंदर राव को तेलंगाना इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के रूप में राव के नाम को मंजूरी दे दी है। हाई कोर्ट के अधिवक्ता और पूर्व विधान परिषद सदस्य (MLC) एन. रामचंदर राव आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा के कानूनी प्रकोष्ठ में सक्रिय थे। उनके मंगलवार को निर्विरोध तेलंगाजा बीजेपी का अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है।

टी. राजा सिंह ने भी जताई थी प्रदेश अध्यक्ष बनने की इच्छा

टी. राजा सिंह के खिलाफ 105 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 18 सांप्रदायिक अपराधों से जुड़े हैं। 2022 में उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया था। अक्टूबर 2023 में उनका निलंबन रद्द किया गया था। जिसके बाद उन्होंने गोशामहल से चुनाव लड़ा था और तीसरी बार जीत दर्ज की थी। गोशामहल से तीन बार चुने गए विधायक ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से अपील की है कि वे इस फैसले पर दोबारा विचार करें और तेलंगाना में सही नेतृत्व नियुक्त करें। इससे पहले भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से खुद को तेलंगाना बीजेपी का अध्यक्ष बनाने की अपील करते हुए टी राजा सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा था, ‘तेलंगाना भाजपा के लिए तैयार है, लेकिन हमें उस अवसर का सम्मान करने के लिए सही नेतृत्व का चयन करना होगा और उसे हाथ से नहीं जाने देना होगा।’

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस