बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की टीम KKR मंगलवार को आईपीएल के फाइनल में पहुंची लेकिन अगले ही दिन शाहरुख खान की तबीयत ने फैंस की चिंता बढ़ा सकती है। किंग खान की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। एक्टर कल अहमदाबाद में IPL का पहला प्ले ऑफ देखने पहुंचे थे, इस दौरान डिहाइड्रेशन की वजह से वह बीमार हो गए, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
शाहरुख ख़ान को आज दोपहर 1 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अब तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। कई बड़ी हस्तियां उनका हाल जानने अस्पताल पहुंची हैं। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान उनको देखने के लिए केडी अस्पताल पहुंची हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, जूही चावला भी अपने पति जय मेहता के साथ एक्टर का हालचाल लेने के लिए गई थीं।
बता दें कि 21 मई को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL 2024 का पहला क्वालिफायर मैच खेला गया था। इस मुकाबले में केकेआर ने बाजी मारी और फाइनल में एंट्री पा ली। इस मैच के लिए शाहरुख अहमदाबाद में आए थे। साथ में सुहाना खान, अबराम खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर भी अहमदाबाद पहुंचे थे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7