विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Amarnath Yatra: कल से शुरु होगी बाबा अमरनाथ की यात्रा, जम्मू से पहला जत्था रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Amarnath Yatra 2025

Amarnath Yatra: कल से शुरु होगी बाबा अमरनाथ की यात्रा, जम्मू से पहला जत्था रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई 2025 से होगी और 9 अगस्त तक भक्त भोलेनाथ के हिमलिंग के दर्शन कर पाएंगे। लाखों की संख्या में हर वर्ष शिव भक्त बाबा अमरनाथ के दर्शन करने पहुंचते हैं। । 38 दिन की यात्रा 9 अगस्त यानी रक्षाबंधन तक चलेगी। हर हर महादेव के नारों से के बीच यात्रा के लिए पहला जत्था आज जम्मू से रवाना हो गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उम्मीद है कि यात्री दोपहर बाद तक कश्मीर पहुंच जाएंगे।

कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ पहला जत्था

अमरनात यात्रा(Amarnath Yatra) कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है। सुरक्षा बल हर मोड़ पर तैनात हैं। जम्मू से पहला जत्था 2 जुलाई यानी आज निकल रहा है। 3 जुलाई को जत्थे पहलगाम और बालटाल से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा शुरू करेंगे। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर सिन्हा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा(Amarnath Yatra) को लेकर दुनिया भर के लोगों की निगाहें हैं। कोई भी खतरा श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकता है। बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और इसे नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई है।

3 लाख से ज्यादा लोगों ने कराई है यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 

अमरनाथ गुफा(Amarnath Yatra) तक पहुंचने के लिए दो रूट हैं। एक पहलगाम बेस कैंप से और दूसरा बालटाल बेस कैंप से जाता है। पहला रास्ता पहलगाम से होकर जाता है और पारंपरिक तौर पर इसी रास्ते से अमरनाथ यात्रा की जाती है। इस रूट से बाबा बर्फानी की गुफा 48 किलोमीटर दूर है। वहीं बालटाल रूट अमरनाथ(Amarnath Yatra) से केवल 14 किमी दूर है। हालांकि बालटाल रूट काफी कठिनाइयों से भरा है इसलिए अधिक उम्र के लोगों को इस रास्ते से यात्रा करने से बचना चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार अमरनाथ यात्रा 13 साल से कम और 75 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वर्जित है। यह निर्णय यात्रा के कठिन रास्ते को लेकर ही लिया गया ह।  पिछले साल 52 दिन तक चली अमरनाथ यात्रा(Amarnath Yatra) में 5 लाख से ज्यादा भक्तों हिस्सा लिया था। वहीं, इस साल अभी तक 3.30 से ज्यादा लोग अमरनाथ यात्रा में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस