PM Modi in Ghana: प्रधानमंत्री मोदी का घाना में दूसरा दिन, बोले-हमारे लिए लोकतंत्र एक व्यवस्था नहीं बल्कि संस्कार है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी घाना गणराज्य के दौरे पर हैं। यह उनकी पांच देशों की आठ दिवसीय यात्रा का पहला पड़ाव है. घाना में प्रधानमंत्री मोदी ने एक स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कई महत्वपूर्ण करार भी हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को घाना के राष्ट्रीय अवार्ड ‘दी ऑफिसर ऑफ़ दी ऑर्डर ऑफ़ दी स्टार ऑफ़ घाना’ से सम्मानित किया गया। घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत के विशाल लोकतंत्र से संबंधित इतना बड़ा आंकड़ा संसद में पेश किया कि संसद में मौजूद घाना गणराज्य के सभी सांसद जोर-जोर से हंसने लगे, कुछ तो आश्चर्यचकित रह गए। पीएम मोदी भी मुस्कुराते हुए नजर आए।
भारत लोकतंत्र की जननी है- PM Modi
घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोकतंत्र एक व्यवस्था नहीं है; बल्कि संस्कार है… भारत में 2,500 से ज़्यादा राजनीतिक दल हैं, 20 अलग-अलग पार्टियां अलग-अलग राज्यों पर शासन करती हैं, 22 आधिकारिक भाषाएं हैं, हजारों बोलियाँ हैं। यही वजह है कि भारत आने वाले लोगों का हमेशा खुले दिल से स्वागत किया जाता है।’ पीएम मोदी की ये बात सुनकर सदन में हंसी ठहाके की आवाजें सुनाई दीं, पीएम मोदी के चेहरे पर भी मुस्कान थी। पीएम मोदी ने कहा, “हमारे लिए लोकतंत्र कोई सिस्टम नहीं आत्मा है. वैदिक युग से भारत में लोकतांत्रिक मूल्य रहे हैं. ” यह उन देशों के लिए सीधा संदेश था जो लोकतंत्र को दबाकर विकास का दावा करते हैं, जैसे चीन।
India’s democracy shines as a ray of hope. India is a pillar of strength for the world. pic.twitter.com/CJjdl8TeGy
— Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2025
ग्लोबल साउथ को आवाज दिए बिना प्रगति नहीं आ सकती है- PM Modi
अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि ग्लोबल साउथ को आवाज दिए बिना प्रगति नहीं आ सकती है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया में योगदान देगा। हम एक उज्ज्वल और टिकाऊ भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अफ्रीका के विकास ढांचे का समर्थन करते हैं। हम एक साथ मिलकर वादों और प्रगति से भरे भविष्य को आकार देंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत और घाना के रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के इस ऐतिहासिक दौरे से भारत-अफ्रीका संबंधों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7