PM Modi को त्रिनिदाद-टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान, बोले- हमारे लिए लोकतंत्र जीवन जीने का तरीका
PM Modi Trinidad-Tobago Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय 5 देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस कड़ी में वह त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी का पारंपरिक अंदाज में शानदार और बेहद अलग तरीके से स्वागत हुआ। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू द्वारा प्रदान किया गया। यह प्रधानमंत्री मोदी को किसी विदेशी देश द्वारा प्रदान किया गया 25वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले उन्हें रूस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस सहित कई देशों द्वारा भी शीर्ष सम्मान मिल चुके हैं।
यह संबंध हमारे साझा इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित है- PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किए जाने पर मैं आपका आपकी सरकार और आपके लोगों का हृदय से बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से एक साझा गौरव के रूप में स्वीकार करता हूं। इस सम्मान का पहली बार किसी विदेशी नेता को दिया जाना हमारे विशेष संबंधों की गहराई को दर्शाता है। यह संबंध हमारे साझा इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित है।
लोकतंत्र सिर्फ एक मॉडल नहीं, जीवन जीने का तरीका-PM Modi
इसके बाद पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद को भी संबोधित किया। इस दौरान PM Modi ने कहा , ‘मैं इस प्रतिष्ठित लाल सदन में बोलने वाला भारत का पहला प्रधानमंत्री बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस महान राष्ट्र के लोगों ने दो उल्लेखनीय महिला नेताओं को चुना है – राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री। वे गर्व से खुद को प्रवासी भारतीयों की बेटियां कहती हैं। उन्हें अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है… हमारे दोनों राष्ट्र औपनिवेशिक शासन की छाया से ऊपर उठे और साहस को अपनी स्याही और लोकतंत्र को अपनी कलम बनाकर अपनी कहानियां लिखीं।’PM Modi ने आगे कहा, ‘हम भारतीयों के लिए लोकतंत्र सिर्फ एक राजनीतिक मॉडल नहीं बल्कि हमारे लिए यह जीवन जीने का एक तरीका है।
त्रिनिदाद और टोबैगो के संसद में PM Modi ने कहा, ‘मुझे कहना होगा कि भारतीय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सबसे उत्साही प्रशंसकों में से हैं। हम पूरे दिल से उनका उत्साहवर्धन करते हैं, सिवाय उस समय के जब वो भारत के खिलाफ खेल रहे हों। 180 साल पहले, पहले भारतीय समुद्र पार एक लंबी और कठिन यात्रा के बाद इस भूमि पर पहुंचे थे। भारतीय धुनें कैरेबियाई लय के साथ खूबसूरती से मिश्रित हुईं…राजनीति से लेकर कविता तक, क्रिकेट से लेकर वाणिज्य तक – वो हर क्षेत्र में योगदान देते हैं।’
PM Modi ने बिहार की विरासत को लेकर कही बड़ी बात
पीएम मोदी ने बिहार की विरासत पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिहार की विरासत भारत और दुनिया का गौरव है। लोकतंत्र, राजनीति और कूटनीति जैसे कई क्षेत्रों में बिहार ने सदियों से दुनिया को राह दिखाई है। 21वीं सदी में भी बिहार से नए अवसर जन्म लेंगे। इस संसद में भी कई दोस्त ऐसे हैं, जो पूर्वज बिहार से हैं। वो बिहार जो महा-जनपदों अर्थात प्राचीन गणराज्यों की भूमि है। उन्होंने आपसी सौहार्द्र और सद्भाव के जो बीज बोए थे वह आज त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रति साकार हो रहे हैं। यह बहुत गर्व का विषय है कि भारतीय समुदाय द्वारा हमारी साझी परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को आज भी संजो कर रखा गया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7