उद्धव-राज ठाकरे की विजय रैली पर आया CM फडणवीस का रिएक्शन, बोले-रुदाली सभा थी, मराठी उत्सव नहीं
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उद्धव ने जो भाषण संयुक्त रैली में दिया, वह रूदाली जैसा था। रुदाली वे महिलाएं होती हैं जो शोक प्रकट करने के लिए शोक सभाओं में नियुक्त की जाती हैं। CM फडणवीस ने कहा कि यह रैली जीत का जश्न नहीं बल्कि शोक का नजारा था। फडणवीस ने कहा कि रैली में मराठी की बात नहीं हुई, बल्कि उद्धव का भाषण केवल अपनी सरकार गिरने और फिर से सत्ता में आने की योजना पर था।
रैली जीत का जश्न नहीं, बल्कि शोक का नजारा था-CM फडणवीस
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए CM फडणवीस ने कहा, “लगता है मुझे बालासाहेब ठाकरे का आशीर्वाद मिल रहा है। मुझे बताया गया था कि यह एक ‘विजय’ रैली होगी, लेकिन वहां तो ‘रुदाली’ भाषण हुआ। वहां मराठी की बात नहीं हुई,सिर्फ सत्ता की भूख दिखी। यह मराठी विजय नहीं,राजनीतिक रुदाली थी।”फडणवीस ने मुंबई के विकास पर ठाकरे बंधुओं को घेरते हुए कहा कि 25 साल तक मुंबई महानगरपालिका उनके पास रही, लेकिन दिखाने लायक कोई काम नहीं हुआ। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने मुंबई का चेहरा बदला है। बीडीडी चॉल, अभ्युदय नगर, पत्रा चॉल में मराठी माणूस को उनका हक मिला तो उन्हें जलन हो रही है। CM फडणवीस ने मराठी अस्मिता के मुद्दे पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “हम मराठी हैं, मराठी होने पर गर्व है। हम हिंदुत्ववादी हैं, हिंदू होने पर अभिमान है। मुंबई का मराठी हो या गैर-मराठी, सभी हमारे साथ हैं।
विजय रैली के बहाने राज ठाकरे ने साधा था CM फडणवीस पर निशाना
दरअसल, महाराष्ट्र में स्कूलों में हिंदी भाषा लागू करने के सरकारी फैसले के खिलाफ बढ़ते विरोध को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अपने आदेश वापस ले लिए। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने एक संयुक्त रैली का आयोजन कर इसे अपनी जीत करार दिया। मुंबई में एक विजय रैली के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे करीब 20 साल बाद एक ही मंच पर नजर आए। दोनों नेताओं ने भाजपा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जमकर निशाना साधा। इसे लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया। विजय रैली में बोलते हुए राज ठाकरे ने एक तीखा और व्यंग्यात्मक बयान देते हुए कहा कि, जो काम शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे नहीं कर सके, वो फडणवीस ने कर दिखाया, दोनों भाइयों को एक कर दिया। उनके इस बयान पर खुद CM फडणवीस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी।
उद्धव-राज ठाकरे की विजय रैली पर आया CM फडणवीस का रिएक्शन, बोले-रुदाली सभा थी, मराठी उत्सव नहीं
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7