BJP और नीतीश कुमार पर बरसे Rahul Gandhi, बोले- क्राइम कैपिटल बन गया है बिहार
Rahul Gandhi targets Bihar Government: पटना के गांधी मैदान इलाके में शुक्रवार देर रात कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार और भाजपा की गठबंधन सरकार ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने गोपाल खेमका की हत्या पर सरकार को निशाने पर लेते हुए बिहार में जंगलराज होने का आरोप लगा दिया था।
भाजपा-नीतीश ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया है- Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है – भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को “भारत की क्राइम कैपिटल” बना दिया है। आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां ‘नया नॉर्मल’ बन चुका है – और सरकार पूरी तरह नाकाम।’ राहुल गांधी ने आगे लिखा, ‘बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता। जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती। हर हत्या, हर लूट, हर गोली – एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का – जहां डर नहीं, तरक्की हो। इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।’
पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है – भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को “भारत की क्राइम कैपिटल” बना दिया है।
आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां ‘नया नॉर्मल’ बन चुका है – और सरकार पूरी तरह नाकाम।…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 6, 2025
शुक्रवार को हुई थी पटना में गोपाल खेमका की हत्या
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में हुई। गोपाल खेमका पटना के जाने-माने व्यवसायी थे। गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या भी छह वर्ष पूर्व वैशाली के औद्योगिक थाना इलाके में कर दी गई थी। उस समय भी काफी हंगामा हुआ था। पटना के पॉश इलाके में खुलेआम बड़े व्यवसायी की मौत ने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर ऐसे समय में जब बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, तो गोपाल खेमका की हत्या ने विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा पकड़ा दिया है, जिससे वे सरकार को घेर सकते हैं।
अपराध को लेकर नीतीश सरकार को घेर रहे Rahul Gandhi और तेजस्वी
दरअसल, बिहार में इसी साल चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले अपराध की ये घटनाएं एनडीए (NDA) के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी प्रदेश सरकार पर जमकर हमले बोल रहे हैं। राहुल गांधी भी अपनी बिहार यात्रा के दौरान प्रदेश में क्राइम रेट और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाते रहे हैं। इससे पहले तेजस्वी ने कहा था कि थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते है।’
BJP और नीतीश कुमार पर बरसे Rahul Gandhi, बोले- क्राइम कैपिटल बन गया है बिहार
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7