मानसून ने पूरे उत्तर भारत में रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली समेत उत्तर भारत में जुलाई के पहले सप्ताह में गर्मी(Weather Update) बढ़ी थी लेकिन दूसरे हफ्ते की शुरुआ मूसलाधार बारिश के साथ हुई है। पिछले कुछ दिनों से उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हो गए थे। आसमान में बादल तो दिख रहे थे, लेकिन वे बरसे नहीं थे जिसके चलते उमस भरी गर्मी से बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग सभी परेशान थे। वहीं बीती रात और आज सुबह तड़के बारिश(Weather Update) हुई, जो कि अभी तक जारी है। दिल्ली हरियाणा पश्चिमी यूपी समेत उत्तर भारत के सभी क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है।
उत्तर भारत में अगले 5-6 दिन बारिश का अलर्ट
मौसम के पूर्वानुमान को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट(Weather Update) जारी किया गया है। इसके अलावा हिमाचल से लेकर उत्तराखंड हरियाणा राजस्थान के पूर्वी इलाके, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भी मध्यम से लेकर उच्च स्तर तक की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले 5-6 दिन बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत
सोमवार को दिल्लीवासियों के दिन की शुरुआत बारिश(Weather Update) से हुई है, हालांकि बरसात के साथ-साथ उन्हें उमस भी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यहां पर पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ था। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में सोमवार सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पहले आज येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन मौसम में आए बदलाव के बाद ऑरेन्ज अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश से दिल्ली-एसनीआर के तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बन गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
UP के इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में आज भी सुबह से बारिश का सिलसिला(Weather Update) जारी है। यहां पिछले कई दिनों से गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को सहारनपुर, शामली, झांसी, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में भारी बारिश के आसार जताए हैं। इससे किसानों के साथ ही अन्य लोगों को राहत मिली है।
हिमाचल में बारिश जारी, उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी
बादल फटने की वजह से बाढ़ जैसे हालत की मार सह रहे हिमाचल में आज भी रेड अलर्ट है। चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला में भारी बारिश(Weather Update) की चेतावनी जारी की गई है। मंडी में बादल फटने से भयंकर तबाही मची हुई है यहां अभी तक 75 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। वहीं उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्र में आज भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन भी हो सकता है। भूस्खलन की आशंका को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं बौछारों का दौर भी जारी है। रविवार को भी देहरादून के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके कारण उमसभरी गर्मी ने बेहाल कर दिया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7